---विज्ञापन---

देश

[Vote Counting Live] Jalukbari Election Result | जलुकबारी विधानसभा चुनाव परिणाम 2026; BJP(76) CON(21): हिमंता ने बढ़ाई बढ़त, कांग्रेस उम्मीदवार पीछें

Jalukbari Election Results 2026 Live Updates: असम विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म ही होने वाला है. आज 4 मई को जलुकबारी सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. यह सीट असम की हॉट सीटों में से एक है, क्योंकि यहां असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (BJP) और कांग्रेस की बिदिशा नेओग के बीच कांटे का मुकाबला है. पिछले चुनाव में 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीतने वाले सरमा के लिए क्या इस बार भी राह आसान होगी? देखिए हर राउंड की लाइव अपडेट.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: May 4, 2026 08:56 IST
Jalukbari Live 2026 Voting
जलुकबारी चुनाव लाइव अपडेट.(Image: News24)

Jalukbari Assembly Election Result 2026 Live Updates: असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए आज मतगणना का दिन है, लेकिन सबकी निगाहें राजधानी गुवाहाटी से सटी हाई-प्रोफाइल सीट ‘जलुकबारी’ पर टिकी हुई हैं. सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है. बता दें कि जलुकबारी सीट न सिर्फ सत्ताधारी भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है, बल्कि यह मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का अटूट किला भी माना जाता है. बता दें कि इस सीट से हिमंता बिस्वा सरमा Himanta Biswa Sarma (BJP) लगातार छठी बार जीत की तलाश में हैं, वहीं, कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नियोग Bidisha Neog (INC) बदलाव के नारे के साथ मैदान में हैं. अभी वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि यह सीट किसके खाते में गई है.

जलुकबारी सीट से कौन है प्रमुख उम्मीदवार?

  • जलुकबारी सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला इन उम्मीदवारों के बीच है:
  • हिमंता बिस्वा सरमा (BJP): वर्तमान मुख्यमंत्री और इस सीट से लगातार 5 बार के विजेता.
  • बिदिशा नेओग (CONG): कांग्रेस की युवा उम्मीदवार जो भाजपा के गढ़ में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं.
  • अन्य: क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

पिछले चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन

अगर पिछले विधानसभा चुनाव (2021) की बात करें, तो भाजपा ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अपने सहयोगियों (AGP और UPPL) के साथ मिलकर भाजपा+ NDA ने कुल 75 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता हासिल की थी. अपने गढ़ जलुकबारी में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, उन्होंने कांग्रेस के रमेन चंद्र बोरठाकुर को 1,01,911 वोटों के भारी अंतर से हराया था, जिससे उनकी लोकप्रियता का प्रमाण मिलता है.

---विज्ञापन---

क्या कांग्रेस दे पाएगी टक्कर?

इस बार यानी 2026 के चुनाव में सियासी समीकरण थोड़े बदले नजर आ रहे हैं. जहां भाजपा अपनी विकास योजनाओं और और हिंदू वोट बैंक पर खास फोकस के साथ हैट्रिक लगाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस ने इस बार नई रणनीति अपनाई है. वहीं जलुकबारी में कांग्रेस ने बिदिशा नेओग को मैदान में उतारकर मुकाबले और रोमांचक बना दिया है, चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने रोजगार और स्थानीय मुद्दों पर भाजपा सरकार की घेराबंदी की थी, जिसका असर आज के नतीजों में देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---
08:56 (IST) 4 May 2026
Assam Chunav Results: भाजपा ने बढ़ाई बढ़त

असम विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं, जिसमें भाजपा+ अपनी मजबूत बढ़त बनाई हुई है. वहीं कांग्रेस+ पीछे है.

08:55 (IST) 4 May 2026
Assam Chunav Results: हिमंता बिस्वा सरमा आगे

जलुकबारी विधानसभा सीट से हिमंता बिस्वा सरमा आगे.

First published on: May 04, 2026 06:15 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.