[Vote Counting] Mahe Election Result | माहे विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: निर्दलीय उम्मीदवार Ashok Kumar ने मारी बाजी, BJP-कांग्रेस के उम्मीदवारों को दी मात

Mahe Assembly Election Result 2026: आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. माहे विधानसभा सीट पुडुचेरी की 30 सीटों में से एक अहम सीट मानी जाती है. 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए माहे विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कुल 29736 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 13730 पुरुष और 16006 महिला हैं.

Mahe Election result 2026

Credit: News24

Mahe Assembly Election Result 2026: आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. माहे विधानसभा सीट पुडुचेरी की 30 सीटों में से एक अहम सीट मानी जाती है. 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए माहे विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कुल 29736 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 13730 पुरुष और 16006 महिला हैं. 2021 के विधानसभा चुनाव में, कुल 31949 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 14798 पुरुष और 17150 महिलाएं थीं.

विज्ञापन

बता दें कि इस सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती आरंभ हो गई है, जिसके बाद अब शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

विज्ञापन

किसके बीच है मुकाबला?

इस बार कांग्रेस से Ramesh Parambath चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं BJP ने A. Dineshan को मैदान में उतारा है. IUML से Mohammed Sameel Kasim और TVK से M. Prajesh चुनावी मैदान में हैं. चुनाव लड़ रही हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों की अगर बात करें तो इस रेस में हैं Adv. T. Ashok Kumar, रमेश, अशोकन एम और सरस्वती पी पी

पिछले चुनाव में किसकी जीत?

2021 के पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में, INC के रमेश परमबथ ने माहे सीट पर IND के एन हरिदासन मास्टर को 300 वोटों के अंतर से हराया, जो कुल डाले गए वोटों का 1.29% था. 2016 में, IND के डॉ. वी. रामचंद्रन इस सीट पर जीते थे, उन्होंने INC के ई. वलसराज को 2139 वोटों के अंतर से हराया था, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 9.11% था.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Mahe Assembly Election Result 2026 Live Updates: जीत गए निर्दलीय उम्मीदवार Ashok Kumar

माहे विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार Ashok Kumar की शानदार जीत हुई. उन्हें कुल 8375 वोट मिले. अशोक कुमार ने कांग्रेस के रमेश परमबथ को 1115 वोटों से हरा दिया.

Mahe Assembly Election Result 2026 Live Updates: पीछे चल रहे हैं बीजेपी के दिनेशन

माहे विधानसभा सीट से बीजेपी के दिनेशन 1406 वोटों से पीछे चल रहे हैं. वो फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं.

Mahe Assembly Election Result 2026 Live Updates: निर्दलीय उम्मीदवार Adv. T. Ashok Kumar को अब तक मिले 5900 से ज्यादा वोट

निर्दलीय उम्मीदवार Adv. T. Ashok Kumar को अब तक मिले 5900 से ज्यादा वोट. दूसरे नंबर पर हैं कांग्रेस के Ramesh Parambath, जिन्हें अब तक 5664 वोट मिले हैं.

Mahe Assembly Election Result 2026 Live Updates: निर्दलीय उम्मीदवार Adv. T. Ashok Kumar चल रहे हैं आगे

शुरुआती रुझान में निर्दलीय उम्मीदवार Adv. T. Ashok Kumar आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर BJP के A. Dineshan हैं.

Mahe Assembly Election Result 2026 Live Updates: कुछ ही देर में आने लगेंगे शुरुआती रुझान, जारी है वोटों की गिनती

माहे विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है, जिसके बाद अब शुरुआती रुझान आने लगेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ