Congress Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में शामिल मल्लिकार्जुन खड़गे को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का समर्थन मिला है। अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मल्लिकार्जुन खड़गे भारी मतों से कामयाब होंगे। वहीं, मनीष तिवारी ने कहा कि मझे लगता है कि संगठन की चुनौतियों का निर्वाहन मल्लिकार्जुन खड़गे अच्छे से कर पाएंगे।
गहलोत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो संदेश में कहा कि खड़गे का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं और वे सभी विपक्षी दलों के साथ बातचीत कर सकते हैं, जिसकी आज जरूरत है।
गहलोत का दावा- कांग्रेस पुनर्जिवित होगी
उन्होंने कहा कि खड़गे के अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस पुनर्जीवित होगी और एक मजबूत विपक्षी दल के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि खड़गे पार्टी के अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने नौ विधानसभा चुनाव और दो लोकसभा चुनाव जीते और राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि पार्टी को मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी की जरूरत है और वे पार्टी को अध्यक्ष के रूप में स्थिरता देंगे। बता दें कि मनीष तिवारी जी-23 समूह के सदस्य हैं। उन्होंने खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए कहा कि अगर सभी तथ्यों पर विचार किया जाए और निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाए तो मल्लिकार्जुन खड़गे का व्यक्तित्व मुझे शानदार लगता है।
तिवारी ने कहा कि खड़गे ने अपने जीवन के 50 साल से अधिक समय कांग्रेस की सेवा में समर्पित कर दिया है। वे पार्टी में सबसे निचले पदों से आगे बढ़े हैं। कांग्रेस को स्थिरता की जरूरत है जो मुझे लगता है कि खड़गे प्रदान कर सकते हैं। बता दें कि तिवारी खड़गे के प्रस्तावकों में से एक हैं।
तिवारी बोले- पार्टी में सोनिया गांधी की अहम भूमिका हमेशा रहेगी
तिवारी ने ये भी कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी में हमेशा भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी ने हमेशा निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। पार्टी में उनकी भूमिका हमेशा रहेगी। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि पार्टी में लोकतांत्रिक चुनाव आखिरी बार कब हुआ था।”
अभी पढ़ें – कर्नाटक: BJP MLA उदय गरुड़ाचार को 2 महीने की जेल, चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का था आरोप
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होना है और मतगणना 19 अक्टूबर को होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर इस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines