Hyderabad: तेलुगु अभिनेत्री डिंपल हयाथी और उनके दोस्त के खिलाफ केस, डीसीपी की गाड़ी को जानबूझकर मारी थी टक्कर
Edited By Bhola Sharma

Tollywood Actress Dimple Hayathi
Edited By Bhola Sharma

Tollywood Actress Dimple Hayathi
Hyderabad: जुबली हिल्स पुलिस ने टॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल हयाथी और उनके दोस्त के खिलाफ एक आईपीएस अधिकारी की कार को जानबूझकर क्षतिग्रस्त करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (यातायात- I) राहुल हेगड़े की गाड़ी पॉश जुबली हिल्स इलाके के एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में खड़ी थी। तभी डिंपल हयाथी के दोस्त ने जबरन उनकी कार को ठोंक दिया। यह केस डीसीपी के ड्राइवर ने दर्ज कराई है। वहीं, डिंपल ने ट्वीट पर लिखा कि यह पॉवर का दुरुपयोग है।
Using power doesn’t stop any mistake . 😂
— Dimple Hayathi (@DimpleHayathi) May 23, 2023
डीसीपी के ड्राइवर और हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी शिकायत में लिखा कि वे डीसीपी राहुल हेगड़े की कार को नियमित तौर पर अपार्टमेंट की आवंटित पार्किंग में खड़ी करते थे। लेकिन अभिनेत्री डिंपल हयाथी और उनका दोस्त आए दिन डीसीपी की गाड़ी को नुकसान पहुंचा रहे थे। 14 मई को डिंपल के दोस्त ने अपनी गाड़ी को रिवर्स में ले जाते हुए जानबूझकर कार को ठोकर मार दी। वहीं ट्रैफिक कोन को भी लात मारी। यह सबकुछ सीसीटीवी में कैद हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी को सबूत के तौर पर रखा है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने डिंपल हयाथी और उसके दोस्त को पुलिस स्टेशन बुलाया और पूछताछ के बाद दोनों को सीआरपीसी की धारा 41 ए के तहत नोटिस दिया। इस बीच राहुल हेगड़े ने कहा कि अभिनेता और उनके दोस्त उनकी कार का रास्ता रोक कर उन्हें असुविधा पहुंचा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: