CAA Mobile App : देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीएए लागू होने पर सियासत शुरू हो गई है। इसे लेकर विपक्षी दलों ने सीएए का विरोध किया है, जबकि सत्ताधारी पार्टी ने इसे नागरिकता देने वाला कानून बताया। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीएए के आवेदकों के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के तहत गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत की नागरिकता पाने वाले लोगों के लिए एक मोबाइल ऐप लाया है। योग्य आवेदक मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद जिसे भी भारतीय नागरिकता चाहिए, वो इस ऐप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढे़ं : नीतीश कुमार की नई कैबिनेट तैयार, साधे जातीय समीकरण, देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट
पोर्टल भी हो चुका है लॉन्च
इससे पहले भारत सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 के तहत नागरिकता के लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया था। इसके तहत योग्य व्यक्ति भारत की नागरिकता के लिए Indiancitizenshiponline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस कानून के तहत सिर्फ पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई लोग ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वही अल्पसंख्यक लोग पात्र हैं, जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए थे।
यह भी पढे़ं : ‘इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट’, BJP पर जमकर बरसे राहुल गांधी
देश में कहीं जश्न का माहौल तो कहीं बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
आपको बता दें कि सीएए की अधिसूचना जारी होते ही देश के कुछ हिस्सों में लोग जश्न मना रहे हैं, जबकि केंद्र ने कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। दिल्ली के शाहीनबाग में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला था तो वहीं यूपी के कुछ शहरों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
संबंधित खबरें
प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
2 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines