क्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम नागरिकों को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं? जानें कैसे करें डाउनलोड

ECINET App: चुनाव आयोग का ECINET ऐप करीब 40 चुनावी सेवाओं को एक मंच पर लाता है. जानें इसके फीचर्स, आम मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं और डाउनलोड करने का तरीका.

ECI.jpg (4)

भारत निर्वाचन आयोग के इस पोर्टल पर इलेक्शन से संबंधित करीब 40 सेवाएं एक ही जगह मिल जाती हैं. (Photo: AI)

देशभर में जारी वोटर लिस्ट की एसआईआर (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर उठते सवाल के बीच मंगलवार को चुनाव आयोग ने ECINET ऐप में बड़ा बदलाव करते हुए ट्रिब्यूनल जजों के एक्सेस को और आसान बना दिया. नए अपडेट के बाद अब ट्रिब्यूनल के जज अपने आदेश एक-एक करके अपलोड करने के बजाय एक साथ कई आदेश पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे. ECINET पोर्टल या ऐप आम नागरिकों को चुनावी जानकारी मोहैया कराने में बड़ा योगदान देता है. आइए जानते हैं कैसे काम करता है ECINET ऐप?

विज्ञापन

ECINET ऐप पर नागरिकों के लिए 40 सेवाएं

अक्सर चुनाव के दौरान अपने एरिया के नेता और बड़ी अपडेट के लिए नागरिकों को खबरों पर निर्भर रहना पड़ता था. लेकिन ECINET ऐप से आप खुद चुनाव से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. भारत निर्वाचन आयोग के इस पोर्टल पर इलेक्शन से संबंधित करीब 40 सेवाएं एक ही जगह मिल जाती हैं. इस ऐप से आप अपने वोटर कार्ड से जुड़ी जानकारी देखने के साथ मतदान केंद्र, उम्मीदवार और चुनावी गतिविधियों से जुड़े अपडेट भी प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्या है ECINET ऐप?

भारत निर्वाचन आयोग 4 मई 2025 को ECINET पोर्टल का ऐलान किया था, जिसके बाद ऐप तैयार करने का काम शुरू हुआ. इस प्लेटफॉर्म में पहले से मौजूद लगभग 40 अलग-अलग मोबाइल ऐप और वेबसाइटों को एक इंटरफेस पर लाया गया है. इनमें वोटर हेल्पलाइन ऐप (VHA), c-VIGIL, सक्षम ऐप, पोलिंग ट्रेंड्स और नो योर कैंडिडेट (KYC) जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म शामिल हैं.

विज्ञापन

आम मतदाताओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

ECINET ऐप में शामिल c-VIGIL के की मदद से आप से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं. वहीं, KYC सुविधा उम्मीदवारों के बैकग्राउंड से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के काम आती है. सक्षम ऐप दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपयोगी सेवाएं प्रदान करता है.

ECINET ऐप कैसे करें डाउनलोड?

ECINET ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप इंस्टॉल करने के बाद उपलब्ध निर्देशों के अनुसार जरूरी जानकारी दर्ज कर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. अलग-अलग सेवाओं के लिए ऐप में मौजूद ऑप्शन चुनकर जानकारी हासिल की जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ