पुजारियों और मंदिरों पर एक्टिविस्ट नेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को घेरा, जानिए क्या है मामला?

बीजेपी ने स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को लेकर तीखा हमला बोला है. पार्टी नेता प्रदीप भंडारी ने उनपर हिंदू धर्म को बदनाम करने और कांग्रेस के हिंदू विरोधी प्रचार को दोहराने का आरोप लगाया है.

Neha Bora viral video

बीजेपी ने स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को लेकर तीखा हमला बोला है. Photo: ANI / PTI / X (@pradip103 )

बीजेपी ने स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को लेकर तीखा हमला बोला है. पार्टी ने उनपर हिंदू धर्म को बदनाम करने और कांग्रेस के हिंदू विरोधी प्रचार को दोहराने का आरोप लगाया है. नेहा बोरा ने एक वीडियो जारी करते हुए ये दावा किया था कि मंदिरों के अंदर पुजारी बलात्कार करते हैं और महिलाओं को ब्राह्मणवादी व्यवस्था से सुरक्षा की जरूरत है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि नेहा बोरा की बातें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों जैसी ही हैं. उन्होंने कहा कि नेहा बोरा का बयान सनातन धर्म के खिलाफ एक वैचारिक अभियान का प्रमाण है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: उम्र, होमटाउन और एजुकेशन…, नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या-क्या सर्च कर रहे लोग?

विज्ञापन

क्या है मामला?

NDTV से बात करते हुए प्रदीप भंडारी ने कहा, ”ये टिप्पणियां राहुल गांधी से प्रेरित हैं, क्योंकि आपको याद होगा कि राहुल ने कहा था कि मंदिरों के अंदर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जाती है.” दरअसल, साल 2014 में दिल्ली में एक महिला के साथ हुए गैंगरैप पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि जो लोग मंदिरों में जाकर देवियों की पूजा करते हैं, वही लोग बसों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं. वहीं, हाल ही में राहुल गांधी ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधा था और सोशल मीडिया पर इसे सिर्फ पुरुषों वाला, संविधान-विरोधी पंथ बताया था.

क्या बोले प्रदीप भंडारी?

प्रदीप भंडारी ने कहा, ”ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है. याद कीजिए कि नेहा बोरा बांग्लादेश के इस्लामवादियों से प्रेरित हैं. इससे पता चलता है कि कांग्रेस की पूरी विचारधारा और सोच भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ है, क्योंकि वे सनातन को बदनाम कर रहे हैं और हिंदू आस्था को निशाना बना रहे हैं, जो उनकी सांप्रदायिक मानसिकता को दर्शाता है. इससे ये भी साफ होता है कि कांग्रेस पार्टी का DNA हिंदू-विरोधी, संविधान-विरोधी और सनातन-विरोधी है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ