चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, दोहरा शतक मारकर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

Ranji Trophy 2026/27 में गुजरात के स्टार खिलाड़ी उर्विल पटेल का जलवा देखने को मिला है. उन्होंने केरल के खिलाफ दोहरा शतक मारकर टीम को संभाला है. अपने करियर में पहली डबल सेंचुरी मारकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

Ranji Trophy 2026/27

रणजी ट्रॉफी में उर्विल का कमाल (Photo: ANI)

Ranji Trophy 2026/27: रणजी ट्रॉफी में इस बार बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है. युवा बैंट्समैन अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने अब कमाल कर दिया है. गुजरात की तरफ से खेलते हुए केरल के खिलाफ पटेल ने जबरदस्त बैटिंग कर तूफानी डबल शतक मार दिया है. उर्विल ने अपने करियर में पहला दोहरा शतक मारकर इतिहास रचा. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने 214 गेंदों में ही ये मुकाम हासिल किया.

विज्ञापन

उर्विल पटेल की धमाकेदार पारी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और केरल के बीच मुकाबला चल रहा है. गुजरात ने पहली पारी में 500 रनों का आंकड़ा पार कर स्थिति काफी मजबूत कर ली है. इसका कारण उर्विल पटेल हैं. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से केरल के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ी दीं. उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और 6 सिक्स लगाए. मैदान के चारों तरफ खूबसूरत शॉट खेलकर उन्होंने सभी का मन मोह लिया. उर्विल 227 गेंदों में 210 रन बनाकर नाबाद रहे. टीम ने 534 रनों पर पारी घोषित कर दी. उर्विल ने 92.51 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इससे पहले उन्होंने 91 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 109.9 का था. नंबर-6 पर आकर उर्विल ने ऐतिहासिक पारी खेलकर अपनी टीम को संभाला है. उनकी इस इनिंग को हमेशा याद रखा जाएगा.

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल का जबरदस्त प्रदर्शन

उर्विल पटेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनका टी20 और वनडे में भी प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. हालांकि अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित किया है. रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अभी तक उन्होंने कमाल की बैटिंग की है. पहले मुकाबले में उन्होंने 85 रन बनाए थे. वहां पर भी उन्होंने टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला. दूसरे मुकाबले में वो 23 रन बनाकर आउट हुए. इस मैच में वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए.

विज्ञापन

तीसरे मैच में उर्विल ने 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वो चार से अपना शतक चूक गए थे. अब उन्होंने दोहरा शतक जड़कर बवाल मचा दिया है. IPL 2026 में भी चेन्नई की तरफ से उर्विल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक मार दिया था. इसके बाद वो काफी चर्चा में आए. वो चेन्नई की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने दिग्गज सुरेश रैना के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ