क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर, पिच पर गिरने का वीडियो वायरल
UK PM Andy Burnham In Antigua: यूनाइटेड किंग्डम के प्रधानमंत्री डी बर्नहम एंटीगा में कॉमनवेल्थ नेताओं के साथ इस बात पर चर्चा करेंगे कि क्या ब्रिटेन को गुलामों के व्यापार में अपनी भूमिका के लिए माफी मांगनी चाहिए.
यूनाइटेड किंग्डम के प्रधानमंत्री डी बर्नहम एंटीगा क्रिकेट खेलते वक्त गिर पड़े (Photo-X/@UKLabour/@PolitlcsUK)
Andy Burnham Falls While Playing Cricket: एंटीगुआ के पॉवेल्स गांव में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विव रिचर्ड्स और लोकल क्रिकेटर्स के साथ एक मैच खेलते वक्त यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम क्रिकेट के मैदान पर फिसल गए. ये घटना उनके कैरेबियन दौरे के दौरान हुई, जहां वो ‘कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग’ (CHOGM) में हिस्सा लेने गए थे.
विज्ञापन
एंडी बर्नहम के गिरने का वीडियो वायरल
एक दोस्ताना क्रिकेट मैच के दौरान तेजी से सिंगल लेने की कोशिश में बर्नहम का पैर फिसल गया. उनकी इस फिसलन ने उनके आधिकारिक दौरे के दौरान एक मजेदार मोमेंट पैदा कर दिया, जबकि उनका ये दौरा खास तौर से राजनयिक चर्चाओं और कॉमनवेल्थ से जुड़े अहम मुद्दों पर फोकस्ड है. इस घटना पर रिएक्ट करते हुए, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने मजाक में कहा कि उन्हें विकेटों के बीच दौड़ने के तरीके में सुधार करने की जरूरत है.
विज्ञापन
🚨 WATCH: Andy Burnham falls over while playing cricket in Antigua in the Caribbean pic.twitter.com/GfOhL8lUan
उन्होंने स्वीकार किया कि क्रिकेट के मैदान पर उनकी प्रैक्टिस काफी वक्त से छूटी हुई थी, और कहा, ‘काफी समय हो गया है जब मैंने क्रिकेट खेला था, आप समझ ही सकते हैं, है ना?’ इस मैच के जरिए बर्नहम को वेस्टइंडीज क्रिकेट के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक, सर विव रिचर्ड्स और स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने का मौका भी मिला.
समिट के एजेंडे में ‘स्लेव ट्रेड’ में ब्रिटेन का रोल
क्रिकेट के मैदान से इतर, बर्नहम का ये दौरा ऐतिहासिक और राजनयिक नजरिए से काफी अहम है. 2 दिन के कॉमनवेल्थ शिखर सम्मेलन में ‘ट्रांसअटलांटिक स्लेव ट्रेड’ (गुलामों के व्यापार) में ब्रिटेन की ऐतिहासिक भूमिका और इस पर औपचारिक माफी की मांग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
विज्ञापन
मीटिंग से पहले, बर्नहम ने ‘द गार्डियन’ अखबार में लिखा कि ब्रिटेन उन समुदायों और देशों के साथ एक व्यवस्थित बातचीत का प्रस्ताव रख रहा है, जो गुलामों के व्यापार से प्रभावित हुए थे. उन्होंने संकेत दिया कि ब्रिटिश सरकार से औपचारिक माफी की मांगों को सुनना इस प्रस्तावित प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा होगा, और उन्होंने कहा कि वे ऐसी मांगों पर विचार करने के लिए तैयार हैं.
कॉमनवेल्थ नेता ऐतिहासिक मुद्दों पर करेंगे चर्चा
‘कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग’ में सदस्य देशों के नेता और प्रतिनिधि एक साथ आते हैं ताकि वे साझा राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय चिंताओं पर चर्चा कर सकें. एंटीगुआ में होने वाली इस मीटिंग में, गुलामी के लिए ब्रिटेन की ऐतिहासिक जिम्मेदारी पर होने वाली बहस एक बड़ा मुद्दा हो सकती है.