Budget Session 2025 Big Issues: आज यानी शुक्रवार से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र 2 भाग में चलेगा।31 जनवरी से 13 फरवरी तक पहला और 1 मार्च से 4 अप्रैल तक दूसरा भाग देखने को मिलेगा। बजट सत्र के दौरान विपक्ष कई बड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। वहीं इस सत्र में 16 बिल पेश करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विपक्ष के मुद्दे
बजट सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरता नजर आएगा। इस फेहरिस्त में आर्थिक मंदी (Economic Slowdown), महाकुंभ में भगदड़ और किसानों के मुद्दे शामिल हो सकते हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है। पिछले 2 कार्यकाल की तुलना में इस बार लोकसभा में बीजेपी के पास 240 से भी कम सीटें हैं। ऐसे में विपक्ष मोदी सरकार पर दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2025: क्या सभी को न्यू टैक्स रिजीम के तहत लाएंगी वित्त मंत्री, पुरानी में नहीं मिलेगी कोई छूट?
16 बिल होंगे पेश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बजट सत्र के दौरान सरकार 16 बिल पेश कर सकती है। इसमें फाइनेंस बिल 2025, वक्फ बोर्ड संशोधन बिल, बैंकिंग रेगुलेशन अधिनियम, भारतीय रेलवे और रेलवे बोर्ड एक्ट का विलय, इमिग्रेशन और फॉरेनर्स बिल 2025 शामिल हैं।
16 विधेयकों की लिस्ट
- बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024
- रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024
- आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024
- तेल क्षेत्र (नियमन और विकास) संशोधन विधेयक, 2024
- बॉयलर विधेयक, 2024
- गोवा राज्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व के पुनर्समायोजन विधेयक, 2024
- वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024
- मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024
- बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2024
- समुद्री माल परिवहन विधेयक, 2024
- तटीय शिपिंग विधेयक, 2024
- मर्चेंट शिपिंग विधेयक, 2004
- वित्त विधेयक, 2025
- विमान वस्तुओं में हितों के संरक्षण विधेयक, 2025
- त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025
- आप्रवासन और विदेशी विधेयक, 2025
वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पर होगा हंगामा
हाल ही में संयुक्त संसदीय कमेटी ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम को मंजूरी दे दी है। ऐसे में विपक्षी नेताओं ने बैठक के दौरान केंद्र सरकार पर कमेटी को कंट्रोल करने का आरोप लगाया है। पिछले सत्र में भी इस बिल पर काफी हंगामा हुआ था। धक्का-मुक्की में चोट लगने के कारण बीजेपी के 2 नेता बुरी तरह से घायल थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस बार भी इस बिल को लेकर विपक्ष के हंगामें के कयास लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2025: बजट में होने वाली घोषणाओं का Stock Market पर सीधा असर देख पाएंगे आप
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
9 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines