News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Union Budget 2025: आम बजट की घोषणाओं का शेयर बाजार पर काफी असर पड़ता है। बजट बाजार की दिशा तय करता है। वित्त मंत्री निर्माता सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी, इस दिन शनिवार है। शेयर बाजार में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, तो क्या बजट की घोषणाओं के बाजार पर असर को देखने के लिए सोमवार तक इंतजार करना होगा?
आम बजट वाले दिन यानी शनिवार को स्टॉक मार्केट खुला रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने बजट 2025 को ध्यान में रखते हुए शनिवार को पूरे दिन कारोबार आयोजित करने का ऐलान किया है। दोनों एक्सचेंजों ने एक सर्कुलर में साफ किया कि 1 फरवरी को लाइव ट्रेडिंग होगी। बता दें कि इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी बजट के चलते बाजार शनिवार के दिन खुला था।
यह भी पढ़ें – बड़ी खबर: कब लागू होगा 8th Pay Commission? सामने आया इस सवाल का जवाब
कल यानी 1 फरवरी को बाकी दिनों की तरह ही शेयर बाजार अपने सामान्य समय पर खुलेगा। इक्विटी मार्केट सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कारोबार करेंगे। जबकि कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार में ट्रेडिंग शाम 5:00 बजे तक होगी। हालांकि सेटलमेंट हॉलिडे के कारण T-0 सेशन कल बंद रहेगा। शनिवार को बाजार खुलने का मतलब यह हुआ है कि आप बजट की घोषणाओं का मार्केट पर सीधा असर देख पाएंगे।
बजट पर बाजार के असर की बात करें, तो इसका इतिहास मिलाजुला रहा है। साल 2020 में 1 फरवरी को बजट आया था और उस दिन निफ्टी 2.5% गिरा था। हालांकि, 2021 में बजट के दिन इसमें 4.47% का उछाल देखने को मिला। 2022 के बजट वाले दिन निफ्टी 1.40 प्रतिशत मजबूती के साथ बंद हुआ था। 2023 में इसमें फिर गिरावट आई और यह 0.26% के नुकसान के साथ बंद हुआ। पिछले साल यानी 2024 को 1 फरवरी को अंतरिम बजट आया था। उस समय निफ्टी 0.13% और 23 जुलाई, 2024 को निफ्टी 0.12 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।