'गर्लफ्रेंड स्वैपिंग' रैकेट का पर्दाफाश, महिलाओं पर पार्टनर बदलने के बनाते थे दबाव, बेंगलुरु में दो आरोपी गिरफ्तार

Bengaluru Girlfriend Swapping Racket : कर्नाटक में ‘गर्लफ्रेंड स्वैपिंग’ रैकेट चल रहा था, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और इसका भंडाभोड़ किया। इस ऑपरेशन के तहत महिलाओं पर पार्टनर की अदला-बदली का दबाव डाला जाता था।

Bengaluru News

'गर्लफ्रेंड स्वैपिंग' रैकेट में दो आरोपी गिरफ्तार।

विज्ञापन

Bengaluru Girlfriend Swapping Racket : बेंगलुरु में ‘गर्लफ्रेंड स्वैपिंग’ यानी गर्लफ्रेंड की अदला-बदली का नया मामला सामने आया है। पुलिस ने ‘पार्टनर स्वैप क्लब’ रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके तहत अश्लील तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैमेल करके महिलाओं पर पार्टनर बदलने के दबाव डाले जाते थे। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

बेंगलुरु में सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने हरीश और हेमंत नाम के दो लोगों को पार्टियों की आड़ में अवैध ‘गर्लफ्रेंड स्वैपिंग’ रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। ‘स्विंगर्स’ नाम के इस ऑपरेशन में कथित तौर पर प्रेमी जोड़ों को सेक्सुअल एक्टिविटी के लिए पार्टनर बदलने के लिए फुसलाया जाता था और महिलाओं का शोषण जबरदस्ती और ब्लैकमेल के जरिए किया जाता था।

विज्ञापन

महिला की शिकायत पर एक्टिव हुई सीसीबी की टीम

यह रैकेट तब सामने आया जब एक महिला ने सीसीबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसे रैकेट में शामिल करने के लिए मजबूर किया गया था। पीड़िता ने खुलासा किया कि आरोपियों और उनके परिचितों के साथ अंतरंग संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डाला जाता था। जब उसने विरोध किया तो उसे निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी गई।

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला एक आरोपी के साथ रिलेशन में थी। आरोपियों ने पहले पीड़िता का भरोसा जीता और फिर उसे दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब उसने इनकार कर दिया तो उन्होंने तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में प्राइवेट पार्टियों का आयोजन करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल करते थे। सीसीबी की जांच में महिलाओं की कई अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले, जिनका इस्तेमाल आरोपियों ने कथित तौर पीड़ितों को ब्लैकमेल करने के लिए किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ