100 FIR, 30 अरेस्ट वारंट, 20 नोटिस...5 साल बाद पुलिस के हाथ लगा, जानें चोर कैसे बना दुकानदार?

Bengaluru Thief Sameer Sharma Crime History: बेंगलुरु पुलिस के हाथ वह चोर लग गया है, जिसके खिलाफ 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं। उसे चोरी के केस में दबोचा तो रिकॉर्ड खंगालने पर उसकी क्राइम हिस्ट्री सामने आ गई। आइए इस चोर के बारे में जानते हैं…

Sameer Sharma

Sameer Sharma

विज्ञापन

Bengaluru Thief Sameer Sharma Crime History: बेंगलुरु पुलिस की 5 साल से चल रहा एक सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया है। पुलिस के हाथ 5 साल से फरार चोर लगा है, जिसका नाम समीर शर्मा है। इस चोर को पुलिस ने 7 नवंबर 2024 को एक घर में घुसकर 5.6 लाख रुपये से अधिक की लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने समीर शर्मा का क्राइम रिकॉर्ड खंगालने के लिए उसके फिंगर प्रिंट मिलाए तो उसका क्राइम रिकॉर्ड देखकर पुलिस वाले चौंक गए। क्योंकि यह वही समीर था, जिसे पुलिस 5 साल से तलाश रही थी। इस समीर शर्मा के खिलाफ बेंगलुरु में 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इसके खिलाफ 30 अरेस्ट वारंट जारी और 20 नोटिस जारी हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:ईरान की वायरल लड़की पर आया कोर्ट का अहम फैसला, जानें सजा मिली या नहीं?

विज्ञापन

10 साल से चोरियां कर रहा समीर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के कारवार में रहने वाले 40 साल के समीर शर्मा के खिलाफ बेंगलुरु, गोवा और पंजाब तीन राज्यों में चोरी के केस दर्ज हैं। साल 2015 से 2019 के बीच उसके खिलाफ केस दर्ज हुए। साल 2019 में समीर के खिलाफ गोवा में चोरी के 7 मामले और पंजाब में 5 मामले दर्ज हुए थे। करीब 10 साल से समीर चोरियां कर रहा है और साल 2019 से पुलिस उसे तलाश रही है। समीर के बारे में खास बात यह भी पता लगी कि वह सिर्फ दिन में चोरी करता है। उसने आज तक रात में चोरी नहीं की। वह रिहायशी इलाकों में घरों या पेइंग गेस्ट हाउस के अंदर चोरी करता था। वह खिड़कियों के रास्ते घुसता था और जो भी कीमती सामान हाथ लगता था, चोरी करके फरार हो जाता था।

साल 2010 में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान थी

कारवार के SP एम नारायण ने बताया कि समीर सभी चोरियां अकेले ही करता है। वह किसी गिरोह का मेंबर नहीं और न ही उसका कोई साथी है। वह जेल में भी रह चुका है, लेकिन पता चला है कि वह जेल में किसी से बात नहीं करता था। चाहे कुछ हो जाए, उसने आज तक किसी से बात नहीं की और न ही अपने बारे में किसी को कुछ बताया। समीर साल 2010 में इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था, लेकिन ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में उसने चोरी का रास्ता अपनाया। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चुराने वाले राजस्थान के एक युवक ने उसे बताया कि आने वाले समय में लैपटॉप और मोबाइल फोन की भारी मांग होगी। इसलिए उसने चोरी करने की राह चुनी। चोरी किए सामान को बेचकर वह घूमने चला जाता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ