---विज्ञापन---

देश angle-right

कोलकाता के बाद अब बेंगलुरु में दरिंदगी, लिफ्ट देकर लूटी छात्रा की अस्मत

Karnataka Crime News: कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या का पूरे देश में विरोध हो रहा है। लेकिन इसके बाद भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले कम नहीं हो रहे। अब एक और मामला कर्नाटक में सामने आया है। इस मामले की जांच की मांग भी तेजी से होने लगी है। जानते हैं मामले के बारे में।

---विज्ञापन---

Karnataka Crime: कोलकाता में महिला डॉक्टर से जो हैवानियत हुई, उसका विरोध पूरे देश में हो रहा है। कई राज्यों में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है। सीबीआई आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके बाद भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कमी नहीं आई है। अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में वीभत्स मामला सामने आया है। एक छात्रा ने जिससे मदद मांगी, वही उसे कभी न भरने वाला जख्म दे गया। छात्रा ने एक शख्स से लिफ्ट मांगी थी। आरोपी ने मौका देख उससे रेप किया और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह अज्ञात बाइक सवार ने वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:क्या होता है Psychological Test? जिससे खुलेंगे कोलकाता में 35 मिनट हुई हैवानियत के राज!

---विज्ञापन---

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) रमन गुप्ता ने भी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक कॉलेज में अंतिम वर्ष की डिग्री छात्रा से रेप किया गया है। पीड़िता कोरमंगला में एक समारोह के बाद हेब्बागोडी स्थित अपने घर लौट रही थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसको दबोचने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लेंगे। कर्नाटक पुलिस ने पीड़िता के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है।

चलती ट्रेन में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं

पिछले साल मध्य प्रदेश में एक चलती ट्रेन में भी युवती से रेप का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर आरोपी को दबोचा था। युवती कटनी से उचेहरा के लिए सफर कर रही थी। उसने AC कोच में टिकट बुक करवाई थी। जैसे ही बाथरूम के लिए गई, मौका देख एक शख्स अंदर घुस गया था। उसने मारपीट करते हुए पीड़िता से रेप किया था। आरोपी का नाम पंकज कुशवाहा था। जो ट्रेन में वेंडर था। इसके बाद युवती ने सतना स्टेशन पर चिल्लाकर दरवाजा खुलवाया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘दरिंदे’ का साइकोलॉजिकल टेस्ट शुरू, पूर्व प्रिंसिपल से पूछताछ जारी; कोलकाता कांड में कहां तक पहुंची CBI जांच?

यह भी पढ़ें:कोलकाता रेप-मर्डर केस में बोलीं निर्भया की मां, कहा ”ऐसी घटनाएं तब तक होती रहेंगी…”

---विज्ञापन---
First published on: Aug 18, 2024 06:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola