Delhi liquor Policy Case क्या है? जिसमें गिरफ्तार हुए Arvind Kejriwal, क्या है पूरी टाइमलाइन?

Delhi Liquor Policy Scam: आज यानी 21 मार्च 2024 को ED ने दिल्ली के शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया है। इस केस की पूरी टाइमलाइन क्या है और ये पूरा मामला क्या है? आइए आपको बताते हैं…

Arvind Kejriwal

राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर हुई सुनवाई।

विज्ञापन

Delhi Liquor Policy Scam: आज यानी 21 मार्च 2024 को ED ने दिल्ली के शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि शाम 7 बजे से ही ED सीएम हाउस पर केजरीवाल से पूछताछ कर रही थी और करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इस केस में अब केजरीवाल की अर्जी पर कल सुबह यानी 22 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

माहौल हुआ गर्म

जहां एक तरफ देश में चुनाव की वजह से माहौल गर्म है, वहीं, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल का अरेस्ट होना इस पर क्या असर डालेगा, ये तो अब वक्त ही बताएगा। हालांकि इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली शराब नीति केस की पूरी टाइमलाइन क्या है और अब तक इस मामले में कौन-कौन अरेस्ट हो चुका है। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

क्या है दिल्ली शराब नीति केस की पूरी टाइमलाइन?

  • 21 March 2024- 2 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने सीएम अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट ।
  • 17 March 2024- केजरीवाल को भेजा गया 9वां समन।
  • 16 March 2024- ED ने भारत राष्ट्र समिति की नेता कविता को हिरासत में लिया था।
  • 27 March 2024- अरविंद केजरीवाल को आया 8वां समन।
  • 26 February 2024- केजरीवाल को भेजा गया 7वां समन।
  • 22 February 2024- अरविंद केजरीवाल को 6वां समन।
  • 02 February 2024- केजरीवाल को 5वां समन।
  • 17 January 2024- अरविंद केजरीवाल को मिला चौथा समन।
  • 03 January 2024- केजरीवाल को जारी हुआ तीसरा समन।
  • 21 December 2023- अरविंद केजरीवाल को भेजा गया था दूसरा समन, लेकिन पेश नहीं हुए थे सीएम।
  • 02 November 2023- अरविंद केजरीवाल को जारी हुआ था पहला समन।
  • 04 October 2023- ED ने AAP नेता संजय सिंह को अरेस्ट किया।
  • 26 February 2023- लंबी पूछताछ के बाद ED ने पहली बार इस केस में मनीष सिसोदिया को अरेस्ट किया।
  • 12 September 2022- CBI ने AAP के संचार प्रमुख विजय नायर को अरेस्ट किया।
  • 22 August 2022- CBI से केस की जानकारी लेकर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
  • 17 August 2022- CBI ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस दौरान मनीष सिसोदिया, तीन रिटायर्ड सरकारी अधिकारी सहित 9 बिजनेसमैन और 2 कंपनियों को आरोपी बनाया गया और इन सब पर भ्रष्टाचार की धाराओ के तहत मामला दर्ज हुआ था।
  • 28 July 2022- विवाद बढ़ा और दिल्ली सरकार ने यू-टर्न लिया। नई शराब पॉलिसी रद्द करके फिर से पुरानी पॉलिसी लागू की गई।
  • 08 July 2022- नई शराब नीति में दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने घोटाले की आशंका जताई। इस केस से जुड़ी एक रिपोर्ट एलजी वीके सक्सेना को भेजी गई। रिपोर्ट में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगा था। तब एलजी ने इस रिपोर्ट के आदार पर CBI जांच की मांग की थी।
  • 17 November 2021: नई शराब नीति 2021-22 को दिल्ली सरकार ने लागू किया।
  • 22 March 2021- नई शराब नीति की दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने घोषणा की।

क्या है Delhi liquor Policy Case?

दिल्ली सरकार ने साल 2021 में 17 नवंबर को राज्य में नई शराब नीति लागू की थी। नई शराब नीति के तहत दिल्ली में 32 जोन बनें, जिसमें हर जोन में 27 दुकानें खुलने की बात कही गई। इतना ही नहीं बल्कि नई शराब नीति से दिल्ली की सभी शराब की दुकानों को प्राइवेट किया गया। जैसे ही नई नीति लागू हुई तो सभी शराब की दुकानें 100 प्रतिशत प्राइवेट हो गईं। इससे पहले दिल्ली में शराब की 60 प्रतिशत दुकानें सरकारी और 40 प्रतिशत प्राइवेट थीं। इस दौरान सरकार ने कहा था कि ऐसा करने से 3,500 करोड़ रुपये का लाभ होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इतना ही नहीं बल्कि सरकार ने लाइसेंस की फीस भी कई गुना बढ़ाई। इतना ही नहीं बल्कि नई नीति में लाइसेंसधारी शराब पर असीमित छूट भी दे सकते हैं और शराब की होम डिलीवरी और सुबह 3 बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई।

कौन-कौन हुआ अरेस्ट?

बता दें कि इस केस में अब तक पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बिजनेसमैन विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली और AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और बीआरएस नेता कविता को अरेस्ट किया गया। वहीं, अब दिल्ली के शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को भी ईडी ने अरेस्ट कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ