IAS Abhishek Singh: महाराष्ट्र में प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर पर फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र लगाकर सिविल सेवा में नौकरी पाने का आरोप लगा है। अब ऐसा ही आरोप आईएएस से अभिनेता बने अभिषेक सिंह पर लगा है। अभिषेक सिंह पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट लगाकर यूपीएससी पास की और आज आईएएस हैं।
बता दें कि अभिषेक सिंह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले साल अभिनेता बनने के कारण इस्तीफा दिया था। उनके डांस और जिम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अमिताभ चौधरी नामक एक शख्स ने एक्स पर अभिषेक सिंह के डांस का एक वीडियो शेयर किया है। इस पर लिखा है बिना किसी परेशानी के नाचने वाले इस शख्स का नाम अभिषेक सिंह हैं। इन्होंने 2010 में डिसेबिलिटी श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित यूपीएससी की परीक्षा पास की और आज आईएएस हैं।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
उसमें आगे लिखा है कि हर साल दर्जनों ऐसे फर्जी विकलांगता और फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले सामने आते हैं, वे सिस्टम को धोखा देकर आईएएस ,आईपीएस बन जाते हैं, सिस्टम में आने के बाद वे सिस्टम को कितना धोखा देंगे? यह तो भगवान ही जानता है। दुख की बात है कि सच्चाई सामने आने के बाद भी ऐसे लोगों को नौकरी से बर्खास्त नहीं किया जाता और फर्जी प्रमाण पत्रों के लिए जेल नहीं भेजा जाता। क्यों?
सच्चाई सामने लाना मेरा कर्तव्य
अमिताभ चौधरी की पोस्ट पर पलटवार करते हुए अभिषेक सिंह ने लिखा कि वैसे तो मुझे किसी आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता,पर ये मेरे जीवन काल में पहली बार है जब मैं अपने आलोचकों को जवाब दे रहा हूं और वो इसलिए क्योंकि मेरे हज़ारो समर्थक मुझसे कह रहे हैं कि आप जवाब दें नहीं तो हमारा मनोबल टूट जाएगा।अतः ये मेरा नैतिक कर्तव्य है कि मैं सच्चाई सामने रखूं जिससे उनका भरोसा ना टूटे। तो ये जवाब मेरे समर्थकों को समर्पित है ना कि आलोचकों को।
जब से मैंने आरक्षण के पक्ष में आवाज़ उठाना शुरू किया है, आरक्षण विरोधियों की पूरी सेना ने सब काम छोड़कर मुझपे मोर्चा खोल दिया है। उनको यह बात हज़म नहीं हो रही कि एक जनरल कैटेगरी का लड़का आरक्षण के पक्ष में कैसे बोल रहा है? पहले तो आपने मेरी कास्ट पर ही सवाल उठाया और कहा कि मैं झूठा सिंह हूं, फिर आपने कहा कि मैं अपनी नौकरी वापिस मांग रहा हूं, और अब कह रहे हैं कि मैंने नौकरी आरक्षण से ली है।
ये भी पढ़ेंः Delhi-NCR में आज होगी झमाझम बारिश, उत्तर भारत में अगले 6 दिनों तक बरसेंगे बादल, जानें मौसम का मिजाज?
संबंधित खबरें
'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
1 hr ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
2 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
3 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
3 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
4 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
4 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
5 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines