पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास घोटाला मामले में की गई कार्रवाई

इस मामले में संगठन की ओर से यूनेस्को के साथ संबंध होने के दावों की भी जांच की जा रही है. आशंका जताई गई है कि विशेष दर्शन की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को से जुड़ाव का दावा किया गया था.

Former Minister Indranil Sen

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कोलकाता में कई स्थानों पर तलाशी ली थी. (Photo: ANI)

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के खिलाफ दुर्गा पूजा पास घोटाला मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है. कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के स्पेशल सेल की एक टीम ने साल्ट लेक से इंद्रनील सेन को गिरफ्तार किया. मासआर्ट दुर्गा पूजा प्रीव्यू पास घोटाला केस में पूर्व मंत्री के खिलाफ जांच जारी थी, इस सिलसिले में अब इंद्रनील को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है.

विज्ञापन

मामला महानिर्वाण रोड स्थित महानिर्वाण रोड मासआर्ट सोसाइटी (MassArt) से जुड़ा है. संगठन पर आरोप है कि उसने कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान चुनिंदा पंडालों में आम लोगों के प्रवेश से पहले दर्शन कराने के लिए विशेष पास जारी किए और उनसे करोड़ों रुपये जुटाए. जांच एजेंसियां इन लेनदेन के साथ-साथ संगठन की वित्तीय गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही हैं.

विज्ञापन

क्या है दुर्गा पूजा पास घोटाला?

जांच के मुताबिक, मासआर्ट ने 24 चुनिंदा दुर्गा पूजा पंडालों में आम जनता के प्रवेश से पहले दर्शन कराने के लिए सशुल्क पास उपलब्ध कराए थे. इन पासों की कीमत 1749 रुपये से लेकर 5499 रुपये तक बताई गई है. आरोप है कि इस व्यवस्था के जरिए संगठन ने 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच रकम जुटाईय जांच में सामने आए अनुमान के अनुसार, साल 2022 में करीब 19 हजार, 2023 में 34 हजार और 2024 में लगभग 61 हजार पास बेचे गए.

यूनेस्को के नाम के इस्तेमाल की भी जांच

इस मामले में संगठन की ओर से यूनेस्को के साथ संबंध होने के दावों की भी जांच की जा रही है. आशंका जताई गई है कि विशेष दर्शन की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को से जुड़ाव का दावा किया गया था. जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि इन दावों में कोई भ्रामक जानकारी तो नहीं दी गई और क्या पास की बिक्री से प्राप्त रकम का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ