Live Updates
बीजापुर में सेना और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग जारी
बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित जीडपल्ली में सेना के कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। सेना और नक्सलियों के बीच दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। बता दें ये कैंप 4 नवंबर को ही खोला गया था। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। बता दें पिछले 20 दिनों में इलाके में सेना के तीन नए कैंप खोले गए हैं।
Bangladesh: नए नोटों पर नहीं छापी जाएगी बंगबंधु Sheikh Mujibur Rahman की तस्वीर
बांग्लोदश अंतरिम सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब यहां नए नोटों पर नहीं बंगबंधु Sheikh Mujibur Rahman की तस्वीर नहीं छापी जाएगी। Bangladesh Bank (BB) ने बिना बंगबंधु की तस्वीर के नोट छापने शुरू कर दिए हैं।
Sambhal Violence: कल जुमे की नमाज, डीआईजी ने किया शहर में फ्लैग मार्च
Sambhal Violence: संभल हिंसा के बाद कल जुमे की नमाज है। नमाज को लेकर इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को डीआईजी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल ने इलाके में फ्लैग मार्च किया।
पूर्व सांसद कादिर राणा की फैक्ट्री पर जीएसटी का छापा
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में उसे समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर टीम ने सपा नेता व पूर्व सांसद कादिर राणा की फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने जीएसटी विभाग की टीम का विरोध शुरू कर दिया और उनकी गाड़ी पर पत्थर अधिकारियों के साथ धक्का मुक्की की। यूपी पुलिस ने पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, पूर्व सांसद कादिर राणा की दो बेटियों सहित चार लोगों को नामजद करते हुए 200 से 300 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले को 3 दिन की रिमांड
सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा को गुरुवार को अमृतसर अदालत में किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। हालांकि पुलिस ने मामले में 7 दिन की रिमांड मांगी थी। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।
सूरत के डिंडोली में झुग्गी-बस्ती में बड़ी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
सूरत के डिंडोली इलाके में अंजनी नंदन सोसायटी के पास झोपड़ पट्टी में बड़ी आग लग गई है। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल मौके पर से जनमाल की हानि की कोई सूचना नहीं है।
दिल्ली स्कूल में बच्चे की मौत की जांच के आदेश
दिल्ली के वसंत विहार में प्राइवेट स्कूल में बच्चे की संदिग्ध मौत के मामले में CM आतिशी ने जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात करके उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया और इंसाफ की गुहार लगाई।
दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने राजनीति से संन्यास लिया
दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की बात की है। वे बढ़ती उम्र के चलते राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं। पत्र में पार्टी के सभी विधायकों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार जताया है।
अहमदाबाद में हादसे में 2 युवकों की मौत
अहमदाबाद के देहगाम नरोड़ा हाईवे पर फिल्मी स्टंट जैसा एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा रात करीब 9.30 बजे हुआ। आरोपी अपनी गाड़ी इतनी तेज चला रहा था कि कार डिवाइडर पार करके एक्टिवा पर जा रहे दोनों युवक को कुचलते हुए निकल गई। एक्टिवा सवार युवकों की घटनास्थल पर हुई मौत हो गई। इससे गुस्साई भीड़ ने कार चालक को पीट कर पुलिस के हवाले कर दियार। आरोपी की पहचान गोपाल पटेल नाम से हुई है। रैश ड्राइविंग, 2 युवकों की कुचलकर हत्या के साथ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
CLAT-2025 का रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगाने की मांग
CLAT-2025 के रिजल्ट पर विवाद छिड़ गया है। रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में प्रोविजनल आंसर-की में त्रुटियां होने का आरोप है। याचिकाकर्ता का कहना है कि 12 प्रश्नों के गलत उत्तर दिए गए। आखिरी आंसर-की 9 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली है। 10 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किए जाने हैं।
ICICI बैंक के 3 कार्यालयों में सर्च ऑपरेशन
देश के प्राइवेट बैंकों में सबसे बड़े बैंकों में से एक ICICI बैंक के तीन कार्यालयों में मुंबई में जीएसटी अधिकारियों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी के बाद बैंक में हड़कंप मच गया। रेड टीम द्वारा बैंक के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किए किसान
नोएडा पुलिस ने एक बार फिर किसानों को गिरफ्तार किया है। बिना अनुमति के धरना देने के लिए 34 किसान गिरफ्तार किए गए हैं। सभी को पकड़कर जेल ले जाया गया है। यह किसान जीरो पाइंट से दलित प्रेरणा स्थल नोएडा की ओर जा रहे थे।
हेमंत सरकार में मंत्री बनेंगे ये नेता
हेमंत सरकार मंत्रिमंडल का आज विस्तार होगा और कांग्रेस कोटे से 4, JMM कोटे से 3 और राजद कोटे से एक नेता मंत्री बनेंगे। कांग्रेस को वही विभाग मिलेगा, जो पहले से उसके पास था।
कांग्रेस कोटे से मंत्री बनने वालों के संभावित नाम
1. दीपिका पांडे सिंह 2. इरफान अंसारी 3. राधाकृष्ण 4. शिल्पी तिर्की
JMM कोटे से मंत्री बनने वालों के संभावित नाम
1. दीपक बिरुवा 2. हफीजुल 3. रामदास सोरेन
राजद कोटे से मंत्री बनने वालों के संभावित नाम
1. संजय प्रसाद यादव
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सर्विस बाधित
आज दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सर्विस बाधित रहेगी। ब्लू लाइन पर मेट्रो ट्रेनें आज देरी से चल रही हैं। क्योंकि देर रात मोती नगर से कीर्ति नगर के बीच की केबल चोरी हो गई, जिसकी वजह से आज मेट्रो देरी से चलेगी।
मध्य प्रदेश में नवजात का जला हुआ शव मिल
मध्य प्रदेश के स्कूल में किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया और बीते दिन नवजात का जला हुआ शव मिला। मध्य प्रदेश के सागर जिले की घटना है। सरकारी स्कूल में एक नवजात शिशु का जला हुआ शव मिला है। जांच में पता चला कि नवजात को पिछले दिन स्कूल में 16 साल की एक छात्रा ने जन्म दिया था। नाबालिग 11वीं कक्षा की छात्रा थी। 2 दिसंबर को बच्चे का जन्म हुआ था। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बारमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बनेंगे। फडणवीस राज्य के 21वें मुख्यमंत्री होंगे। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आज शाम साढ़े 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस भव्य समारोह में राजगशासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। कई केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हो सकते हैं।
हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट का विस्तार आज
आज 5 दिसंबर को हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट का विस्तार होगा। राजभवन के बिरसा मंडप में राज्यपाल संतोष गंगवार 11 मंत्रियों को पद की शपथ दिलवाएंगे। क्षेत्रीय समीकरण के साथ-साथ सभी वर्ग (जातियों) और महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर अनुभवी नेताओं और युवा जोश वाली समीकरण को ध्यान में रख कर कैबिनेट बनेगी।
डोनाल्ड ट्रंप खत्म कराएंगे रूस-यूक्रेन युद्ध
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग खत्म कराएंगे। इसके लिए उन्होंने अपने विशेष सलाहकार सेवानिवृत्त जनरल कीथ केलाग को जिम्मेदारी सौंपी है। अब कीथ के सामने यूक्रेन और रूस के विशेष दूत के रूप में दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने की चुनौती है। इसके लिए कीथ के पास एक खास प्लान है। उनकी योजना में युद्ध विराम, बातचीत और यूक्रेन को सैन्य सहायता में बदलाव शामिल है। हालांकि यह योजना आसान नहीं है। इसमें कई चुनौतियां हैं, जिसमें खासतौर से रूस की मांगों से निपटने और पश्चिमी देशों में एकता बनाए रखने जैसे सवालों के जवाब ढूंढ़ना शामिल है। इससे भी बड़ी चुनौती रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को मनाना है।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह है। देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। झारखंड मंत्रिमंडल का भी आज विस्तार होगा। 11 नए मंत्रियों के लिए आज राजभवन में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। पुलवामा में छुट्टी पर जा रहे जवान पर आतंकी हमला हुआ है, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। ISRO आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से प्रोबा-3 मिशन लॉन्च करेगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines