Live Updates
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में नाकाम की आतंकियों की घुसपैठ
गोलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
आर्मी कैंप में अग्निवीर ने खुद को सर्विस राइफल से मारी गोली
आर्मी कैंप में एक सैनिक ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. उत्तर प्रदेश का रहने वाला 24 साल का अग्निवीर नगरोटा गैरीसन में गार्ड ड्यूटी पर था. घटना बुधवार आधी रात की है. जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया. गोली मारने के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
राजौरी में नकली मक्खन और सिंथेटिक पनीर बनाने वाली गैंग का खुलासा
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नकली मक्खन और सिंथेटिक पनीर बनाने और बेचने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इस दौरान मक्खन और चीज दोनों का कंसाइनमेंट जब्त किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक,कुछ लोग राजौरी के इलाकों में चीज और मक्खन बेचने जा रहे थे, जिन्हें रोका गया और प्रेसिडेंट राजेश गुप्ता की लीडरशिप में लोकल व्यापारियों ने बेचा जा रहा कंसाइनमेंट अपने कब्जे में ले लिया. डिपार्टमेंट ऑफ ड्रग्स एंड फूड सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन की एक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने चीज और मक्खन दोनों की जरूरी जांच की और पाया कि ये सिंथेटिक, नकली थे और केमिकल प्रोसेस से बनाए गए थे.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: एमके स्टालिन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
सुप्रीम कोर्ट ने साल 2011 से चल रहे एमके स्टालिन मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका दायर करके तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन की 2011 के विधानसभा चुनाव में कोलाथुर विधानसभा सीट से जीत को चुनौती दी गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि स्टालिन और उनके पार्टी प्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार करके जीत हासिल की थी।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: जालौर दासपा में पति ने पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या
जालौर जिले के दासपा गांव में दिल दहजा देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पति ने पत्नी समेत 2 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दरअसल मामला जालौर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपा गांव का है, जहां देर रात मंगलाराम पुरोहित ने धारदार हथियार से पार कर पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही भीनमाल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। प्रारंभिक हत्या का कारण घरेलू क्लेश बताया जा रहा है, लेकिन हत्या के सही कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को पटना हाई कोर्ट का नोटिस
पटना हाई कोर्ट ने पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। विधायकों पर वोट चोरी और चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोप है। जीते हुए विधायकों के खिलाफ हारे हुए पक्ष और विपक्ष के उम्मीदवारों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दर्ज कराया था। जिस पर पटना हाईकोर्ट ने सभी जीते हुए विधायकों को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। जिन पर आरोप लगा है, उनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक चेतन आनंद, गोह के राजद विधायक अमरेंद्र प्रसाद और अन्य पक्ष विपक्ष विधायकों के नाम शामिल है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: हटाया गया फिल्म घूसखोर पंडत का ट्रेलर
फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर दायर याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. फिल्म के निर्माता नीरज पांडेय ने कहा कि फिल्म के टाइटल को वापस ले लिया गया है. उन्होंने शीर्षक के साथ जारी किए गए सभी ट्रेलर, पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री भी हटा ली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब इस मामले में न तो सिविल और ना ही आपराधिक मुकदमा दर्ज न किया जाए।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में महिला ने दुकान से उड़ाई सोने की अंगूठी
दिल्ली के कृष्णा नगर में जूलरी शॉप पर खरीदारी के लिए आई महिला ने बेहद शातिराना अंदाज में सोने की अंगूठी चोरी की और वहां से चली गई। महिला ने अंगूठी देखने के दौरान एक अनूठी नीचे गिराई। इसके बाद पैर से अंगूठी उठाकर चप्पल में रख ली। इस मामले में चोरी का पता तब चला जब दुकान का स्टॉक ऑडिट हुआ। महिला की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। 14 फरवरी के दिन चोरी की घटना है। दिल्ली पुलिस केस दर्ज कर महिला की तलाश में लगी है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: भिवंडी महानगरपालिका में BJP में फूट
भिवंडी महानगर पालिका में BJP में बड़ी फूट पड़ गई है। मेयर पद का उम्मीदवार अंतिम समय में बदलने से पार्षदों में भारी नाराजगी है। पार्षदों का एक गुट कांग्रेस के साथ जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से भी पार्षद मुलाकात करेंगे।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी
पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजकर धमकी दी गई, जिसे पढ़ने के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस सुरक्षा के इंतजाम किए गए। वहीं बम और डॉग स्क्वायड के साथ पंजाब सचिवालय का कोना-कोना खंगाला गया।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: औरैया में बारात से लौट रही कार नहर में गिरी
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दिबियापुर से बारात से वापस लौट रहे कार अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास गंग नहर में गिर गई। हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: नोएडा के स्कूलों को को बम की धमकी
दिल्ली से सटे नोएडा शहर के 10 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। धमकी मिलते ही पुलिस टीमें बम और डॉग स्क्वायड के साथ स्कूलों में पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन चलाया। अभी तक जांच में कोई विस्फोटक पदार्थ या संदिग्ध चीज बरामद हुई है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बच्चे के सिर में फंसा एल्युमिनियम का बर्तन
महाराष्ट्र के जलगांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। खेलते-खेलते साढ़े तीन साल के एक बच्चे के सिर में एल्युमिनियम का बर्तन फंस गया। बर्तन सिर और गर्दन के पास इतना कसकर अटक गया कि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उसकी जान खतरे में पड़ गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घबराए परिजन बच्चे को लेकर अलग-अलग अस्पतालों में दौड़ते रहे, लेकिन बर्तन इतनी मजबूती से फंसा था कि उसे निकालते समय गंभीर चोट लगने का खतरा था। एक डॉक्टर ने जोखिम उठाते हुए प्लंबर की मदद ली। कटर की सहायता से करीब 12 मिनट की मशक्कत के बाद एल्युमिनियम का बर्तन काटकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: शिवजयंती के दौरान मची भगदड़ में महिला-बच्चों सहित कई घायल
पुणे जिले के जुन्नर तालुका स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली किला शिवनेरी पर शिवजयंती के अवसर पर इस वर्ष भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राज्यभर से शिवज्योति लेकर पहुंचे युवक, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के कारण किला परिसर रात से ही खचाखच भरा रहा। बढ़ती भीड़ पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त नहीं होने से कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए।
अंबरखाना के नीचे हाथी दरवाजा क्षेत्र तथा गणेश दरवाजा जैसे संकरे मार्गों पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई। रास्ते संकरे होने और एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के आगे बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में कुछ महिलाओं और छोटे बच्चों सहित कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद प्रशासन की तैयारियों और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। शिवजयंती जैसे बड़े उत्सव के दौरान हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में भविष्य में बेहतर भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास मार्गों की समुचित व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पहले से सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: वाशिंगटन में आज गाजा पीस बोर्ड की पहली बैठक
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आज वॉशिंगटन में अपने बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक बुलाई है। इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में होने वाली इस बैठक में गाजा के पुनर्निर्माण के लिए रणनीतियां और फंडिंग की घोषणा होगी। मध्य पूर्व के कई देशों समेत 26 अमेरिका समर्थक देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर अमेरिका गाजा के लिए 5 अरब डॉलर के फंड की घोषणा करेगा।
इसके अलावा गाजा के लिए Board of Peace एक Int Stabilisation Force के स्थापना की जानकारी देगा जो ट्रंप के 20-सूत्री प्लान के तहत युद्ध समाप्ति पर तैनात किया जायेगा।भारत समेत 14 देशों ने Board of Peace का निमंत्रण मिलने के बाद भी इसका हिस्सा बनने से अब तक खुद जो दूर रखा है। वेटिकन सिटी में भी बैठक में आने से इनकार कर दिया है।
यूरोप के देश जैसे फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, स्पेन और यूरोपीय संघ ने भी मना किया खासकर Russia को न्योता देने की वजह से। पश्चिमी सहयोगी Board of Peace को लेकर सतर्क हैं।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज 2 दिवसीय दौरे पर असम जाएंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा आज दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगी। वे गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन करेंगी। इसके बाद असम कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मथुरा में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
एसपी मथुरा ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने एक सड़क हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 4 युवक महावन से गोवर्धन होते हुए बाईपास के रास्ते कार से डीग जा रहे थे। सड़क पर अचानक आए मोड़ के कारण कार एक सीमेंटेड टैंक से टकरा गई और लगभग 6 मीटर गहरे नाले में पलट गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।
चारों युवकों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चारों युवक महावन थाना क्षेत्र के निवासी थे और एक शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान के डीग जा रहे थे। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय राहुल, 22 वर्षीय अमित, 22 वर्षीय मोहित और एक अन्य मित्र के रूप में हुई है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 19 फरवरी दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देररारत एक कार उत्तर प्रदेश के मथुरा में नहर में गिर गई। हादसे में एक परिवार से 4 युवकों की जान चली गई। वहीं आज अमेरिका को वाशिंगटन शहर में गाजा पीस बोर्ड की पहली मीटिंग होगी, जिसमें भारत शामिल नहीं होगा।
वहीं बेंगलुरु में आज BJP प्रदेश कार्यकारिणी में VB-G RAM G एक्ट के समर्थन में प्रस्ताव पास कराएगी। इधर कांग्रेस सांसद आज 2 दिन के दौरे असम जाएंगी। उधर दिल्ली हाई कोर्ट में आज उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले की सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
10 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines