---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी आज मंत्रालयों के कामकाज की करेंगे समीक्षा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा करेंगे. इसमें खास तौर पर सामाजिक न्याय और कल्याण से जुड़े मंत्रालयों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा करेंगे. इसमें खास तौर पर सामाजिक न्याय और कल्याण से जुड़े मंत्रालयों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है.

वहीं, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन इन दिनों पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं. उनका यह दौरा 9 सितंबर तक चलेगा, जिसके तहत वह असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. सोमवार, 7 सितंबर को वह क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

---विज्ञापन---

उत्तराखंड में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का कार्यक्रम बनाया है. कांग्रेस के इस कार्यक्रम के जवाब में भाजपा ने भी राज्य के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी की है. दोनों दलों के आमने-सामने आने से राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म रहने की संभावना है.

इधर, हवाई यात्रियों से जुड़े एक अहम मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. शीर्ष अदालत निजी एयरलाइनों की ओर से हवाई किरायों में किए जाने वाले अचानक बदलाव और यात्रियों से लिए जाने वाले अतिरिक्त शुल्क को नियंत्रित करने से संबंधित याचिका पर सुनवाई करेगी. इस मामले में एयरलाइन किरायों की पारदर्शिता और शुल्क व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सामने आ सकते हैं.

---विज्ञापन---

अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए भी आज का दिन खास है. बेंगलुरु स्पेस एक्सपो 2026 की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है. यह प्रतिष्ठित आयोजन 9 सितंबर तक चलेगा. इसमें फ्रांस समेत कई देशों की भागीदारी रहेगी. एक्सपो में अंतरिक्ष तकनीक, सहयोग और इस क्षेत्र में हो रहे नए विकास को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है.

देश के कई हिस्सों में आज मौसम खराब रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में तेज आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई है. हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
06:37 (IST) 7 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई.

06:35 (IST) 7 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एम्स में भर्ती

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी साहब डेंगू होने के कारण रविवार शाम दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत ठीक है.

06:35 (IST) 7 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी आज विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा करेंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विभिन्न मंत्रालयों (विशेषकर सामाजिक न्याय और कल्याण मंत्रालयों) के कामकाज की समीक्षा करेंगे.

First published on: Sep 07, 2026 06:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola