Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 1 लाख 47 हज़ार 215 रजिस्टरेशन हो चुके हैं
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 1 लाख 47 हज़ार 215 रजिस्टरेशन हो चुके हैं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दतिया उपचुनाव के रिजल्ट से पहले कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को पार्टी से बाहर कर दिया
दतिया उपचुनाव के रिजल्ट से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की. पार्टी ने राजेंद्र भारती को बाहर कर दिया है. भीतरघात को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने उनपर आरोप लगाए थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, 2 घायल
झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादून के कई इलाकों में बारिश हुई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम कुछ और बिल भी पास कराएंगे- सांसद बृजलाल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुझे मारने की साज़िश रची, लेकिन मैं बच गया- पप्पू यादव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्र सरकार Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026 लोकसभा में जल्द पेश करेगी
केंद्र सरकार Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026 लोकसभा में जल्द पेश करेगी. राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 117(1), 117(3) और 274(1) के तहत विधेयक को पेश करने और उस पर विचार की सिफारिश दी है. विधेयक में Taxation और अन्य वित्तीय कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BRS के कार्यकारी अध्यक्ष KTR ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी छत्रपति संभाजीनगर में बड़ी बैठक करेगी
5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी छत्रपति संभाजीनगर में बड़ी बैठक करेगी. इसमें वो आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इतने अहम बिल पर विपक्ष के रुख की निंदा करता हूं- पीयूष गोयल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई, महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर कहा, "इस बिल का विचार असल में चालीस साल पहले आया था। पंद्रह साल पहले, यानी 2010-11 के आसपास, कांग्रेस और उसके UPA सहयोगियों ने परीक्षा के पेपर लीक या परीक्षा से जुड़ी दूसरी गड़बड़ियों में शामिल लोगों को सजा देने के लिए एक बिल पेश भी किया था। लेकिन उनमें हिम्मत की कमी थी। उन्होंने उस बिल को पास कराने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई; अगर वे इसे आगे बढ़ाते, तो विपक्ष उनका समर्थन करता। हमने यह बिल पहली बार 2024 में पेश किया। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए, PM के नेतृत्व में उठाए गए कदमों- जैसे सख्त कानूनी प्रावधान शामिल करना, फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए संशोधन लाना और सजा को और कड़ा करने से पूरे देश में संतोष की भावना पैदा हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष ने इस बिल को पास कराने का भी विरोध किया... मैं इतने अहम बिल पर विपक्ष के रुख की निंदा करता हूं।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूरी सरकार ठेके पर चली जाए- अखिलेश यादव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ, UP: जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "पूरी सरकार को ही कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर चलने दें। हमने अपना मन बदल लिया है; हमारे पास फंड नहीं है। हम JPNIC नहीं लेंगे—जिसे चाहिए, वह ले ले। हम एक नया JPNIC बनाएंगे। वहां, समाजवादी नेताओं और बड़ी संख्या में उन समाजवादी कार्यकर्ताओं के योगदान को, जिन्होंने इस आंदोलन को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई, एक उचित कार्यक्रम और म्यूजियम के जरिए एक साथ मान्यता दी जाएगी..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स, वल्लुरी अजय बाबू ने जीता सिल्वर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 79 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने पर भारतीय वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने कहा, 'मुझे अच्छा लग रहा है क्योंकि मैंने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है. यह निराशाजनक है कि मैं सिर्फ एक किलोग्राम से गोल्ड मेडल से चूक गया लेकिन अगली बार मैं और बेहतर करने की कोशिश करूंगा.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम बाढ़, रणदीप हुड्डा ने शिवसागर में बांटी राहत सामग्री
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शिवसागर जिले के निमाइजन इलाके में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटे का नाउकास्ट येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, इन इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्वस्थ युवा ही बनाएंगे विकसित भारत- मनसुख मंडाविया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” शुरू किए जाने पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, जब देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा था, तब आपने ‘विकसित भारत’ का विज़न रखा और देश के 140 करोड़ नागरिकों को इस सपने को पूरा करने में भागीदार माना. किसी देश के समृद्ध होने के लिए उसके नागरिकों का स्वस्थ होना जरूरी है. स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज बनाते हैं और स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान किया लॉन्च
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान लॉन्च कर दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा आज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों के लिए लिखित परीक्षा आज आयोजित की जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के शिवमोगा में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के शिवमोगा जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। जहां इंदिरा नगर इलाके में तड़के करीब 2:30 बजे पहाड़ी धंसने (भूस्खलन) से एक घर मलबे के नीचे दब गया। इस हादसे में मासूम बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में तीन साल का बच्चा भी शामिल है। मृतकों की पहचान कोप्पल जिले के निवासी मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और 3 साल के मासूम (पुत्र) संतोष के रूप में हुई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम बाढ़ की तबाही, नेपाली खुटी गांव में कई मवेशियों की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम बाढ़ से कई जिले प्रभावित हैं. बाढ़ की तबाही ने लोगों के जनजीवन पर बड़ा असर डाला है. यहां शिवसागर के नेपाली खुटी गांव में कई मवेशियों की भी मौत हो गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर में झमाझम बारिश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में PBG सोल्जरथॉन को दिखाई हरी झंडी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में PBG सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर गवर्नर वी.के. सिंह भी मौजूद रहे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: USA में दक्षिणी इडाहो के रेस्टोरेंट में गोलीबारी, कई लोगों की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका में दक्षिणी इडाहो के रेस्टोरेंट में गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम बाढ़ की तबाही, नेपाली खुटी गांव में कई मवेशी मरे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम बाढ़ से कई जिले प्रभावित हैं. बाढ़ की तबाही ने लोगों के जनजीवन पर बड़ा असर डाला है. यहां शिवसागर के नेपाली खुटी गांव में कई मवेशियों की भी मौत हो गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: USA में दक्षिणी इडाहो के रेस्टोरेंट में गोलीबारी, कई लोगों की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका में दक्षिणी इडाहो के रेस्टोरेंट में गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PAK अधिकृत जम्मू-कश्मीर की विधानसभा की कुल 21 सीटों पर आज मतदान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) की विधानसभा की कुल 21 सीटों पर आज मतदान होना है. इनमें 12 विवादित सीटें शामिल हैं, जिनको लेकर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पिछले करीब डेढ़ वर्ष से लगातार आंदोलन चला रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे. इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूकंप
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने ट्वीट किया है कि दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूकंप आया.
Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की. इस अभियान का मकसद युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरूक करना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है.
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विधानसभा की 21 सीटों के लिए आज मतदान कराया गया. इनमें 12 ऐसी सीटें भी शामिल हैं, जिन पर लंबे समय से विवाद बना हुआ है. इन सीटों को लेकर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पिछले लगभग डेढ़ साल से लगातार विरोध प्रदर्शन और आंदोलन कर रही है.
वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने आज लखनऊ में अपने विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई. इस बैठक में विधानसभा और विधान परिषद, दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष ने भी हिस्सा लिया, जहां आगामी सत्र की रणनीति पर चर्चा की गई.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
1 hr agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
6 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
7 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines