Aaj Ki Taaza Khabar: G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे PM नरेन्द्र मोदी, दक्षिण अफ्रीका का करेंगे दौरा

श्री सत्य साईं बाबा शताब्दी वर्ष है। इसके लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक समारोह किया गया। इसमें पीएम मोदी भी पहुंचे। बिहार में नई सरकार के लिए आज विधायक दल की बैठक है। 20 नवंबर को बिहार में नई सरकार का गठन होना है।

Breaking News (1)

Aaj Ki Taaza Khabar

विज्ञापन

News: आज 19 नवंबर है। पीएम मोदी आज विजयवाड़ा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पुट्टपर्थी सत्य साईं बाबा शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया में 7 युद्ध रुकवाने का दावा दोहराया है। सऊदी अरब के प्रिंस अमेरिका दौरे पर थे, इसी दौरान ट्रंप ने यह दावा दोहराया। पटना में सीएम नई सरकार का गठन अंतिम चरण में चल रहा है। पटना में आज NDA और जेडीयू दल के विधायकों की बैठक होगी। इस दौरान विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

आज की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राष्ट्रपति के प्रेसिडेंसियल रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट की पीठ कल सुनाएगी फैसला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राष्ट्रपति और राज्यपाल को अपने पास पेंडिंग बिल पर फैसला लेने की समयसीमा तय करने के मसले पर राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए प्रेसिडेंसियल रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ कल फैसला सुनाएगी. इस साल अप्रैल में दिए अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास लंबित तमिलनाडु सरकार के 10 विधेयकों को अपनी तरफ से मंज़ूरी दे दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले में बिल पर फैसला लेने की गवर्नर की समय सीमा तय करने के साथ साथ राष्ट्रपति के लिए भी समय सीमा तय कर दी थी. इस फैसले को सरकार और न्यायपालिका के बीच टकराव के तौर पर देखा जा रहा था. राष्ट्रपति ने इस फैसले को लेकर प्रेसिडेंशियल रेफरेन्स भेजकर 14 सवालों पर राष्ट्रपति से राय मांगी थी. इन्ही सवालों पर विचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच जजों की संविधान पीठ का गठन किया था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे PM नरेन्द्र मोदी, दक्षिण अफ्रीका का करेंगे दौरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका गणराज्य द्वारा आयोजित 20वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 21-23 नवंबर, 2025 को जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे. यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला लगातार चौथा जी20 शिखर सम्मेलन होगा. शिखर सम्मेलन में, प्रधानमंत्री जी20 एजेंडे पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे. प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन के सभी तीन सत्रों में बोलने की उम्मीद है."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'यह एक फर्जी एफआईआर है', राज्यपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर बोले शुभेंदु अधिकारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कोलकाता में टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि "यह एक फर्जी एफआईआर है. राज्यपाल ने जो भी किया, कानून के मुताबिक किया. कार्रवाई होनी चाहिए।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत ने गन्ना किसानों की मांग को लेकर दिया धरना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि "किसान परेशान हैं. गन्ना पेराई का सत्र घोषित कर दिया है. पेराई आरंभ भी हो गई है. किसान की आवश्यकताएं हैं. किसान कह रहा है कि मेरा पैसा दे दीजिए. मिलें कह रही हैं कि पुराने दाम पर लेना है तो ले लीजिए. किसान को मजबूर कर रहे हैं कि वे मिलों के मनमाने दाम पर अपना गन्ना बेच दें. इसी के कारण हमने धरना दिया है."

https://x.com/AHindinews/status/1991105458120085620?s=20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: NIA ने अनमोल बिश्नोई को किया कोर्ट में पेश, मांगी 15 दिन की कस्टडी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर NIA भारत पहुंच चुकी है. दिल्ली एयरपोर्ट ने NIA ने अनमोल को कस्टडी में ले लिया और उसे सीधे पटियाला हाईकोर्ट ले जाया गया. अनमोल बिश्नोई को लेकर NIA कोर्ट में पेश किया है. सुनवाई के दौरान NIA ने कोर्ट से अनमोल बिश्नोई की 15 दिन की कस्टडी मांगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे दिल्ली रवाना, गठबंधन में बढ़ते मतभेदों के बीच बेहद अहम दौरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सत्तारूढ़ गठबंधन में बढ़ते मतभेदों के बीच बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए. बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में हुए नाटकीय घटनाक्रम और सामने आए असंतोष के बाद उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में इस यात्रा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसके अलावा शिंदे कल बिहार भी जाएंगे, जहां वे नीतीश कुमार के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आधिकारिक निमंत्रण मिला है और उन्होंने अपनी उपस्थिति की पुष्टि भी कर दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अनमोल बिश्नोई पहुंचा दिल्ली, NIA ले गई अपने साथ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: NIA अनमोल बिश्नोई को दिल्ली एयरपोर्ट से निकालकर ले गई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पुणे में गिरी स्लैब

पुणे में स्लैब के नीचे फंसे एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है और एम्बुलेंस से अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। दूसरे फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकालने का काम जारी है। यह घटना एक होटल में चल रहे नवीनीकरण के दौरान हुई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में 100 करोड की ड्रग्स बरामद

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ऑपरेशन न्यू ईयर से पहले करीब 100 करोड से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की है। दिल्ली और बैंगलोर से 4 ड्रग्स माफिया गिरफ्तार हुए हैं। तीन आरोपियो की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई। वहीं एक आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। मोबाइल ड्रग्स मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का भंडाफोड़ हुआ है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी के ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा

यूपी के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा लेंटर गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। सेटरिंग खोलने के दौरान हादसा हो गया। मलबे में 5 मजदूर दब गये। रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 को बाहर निकाला गया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज होगी लोक लेखा समिति की बैठक

दिल्ली में संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक आज दोपहर 12 बजे संसद परिसर में होगी। बैठक का एजेंडा है: "गैर-चयनित लेखापरीक्षा अनुच्छेदों और अतिरिक्त व्यय पर कार्रवाई संबंधी नोट्स समय पर प्रस्तुत न करने" पर वित्त मंत्री, राजस्व विभाग (सीबीडीटी) के प्रतिनिधि द्वारा मौखिक साक्ष्य के बाद एक संक्षिप्त जानकारी। कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल समिति के अध्यक्ष हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मप्र में 225 किसानों को ट्रेन से उतारा

मप्र में तमिलनाडु के 225 किसानों को ट्रेन से उतारा गया। पुलिस और रेलवे ने किसानों को जीटी एक्सप्रेस और तमिलनाडु एक्सप्रेस से नीच उतारा। इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति मच गई। विरोध करते हुए लोगों ने अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र के पालघर में भीषण आग, कई झुलसे

महाराष्ट्र के पालघर के वाडा तालुका स्थित कोना ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक गद्दे (मैट्रेस) बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग में मजदूरों के झुलसने की जानकारी सामने आई है। कारखाने में गद्दे बनाने के लिए बड़ी मात्रा में फोम मौजूद होने के कारण आग तेजी से भड़क उठी। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। आग बुझाने के लिए जोरदार प्रयास जारी हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु, जी किशन रेड्डी और अन्य लोग पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी ने किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। पीएम ने पुट्टपर्थी में रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिंदू राष्ट्र पर मोहन भागवत का बड़ा बयान

हिंदू राष्ट्र पर आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। मोहन भागवत ने कहा कि भारत और हिंदू एक ही हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की कोई जरुरत नहीं है। इसकी सभ्यता पहले से ही इसे जाहिर करती है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: संभल के मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात

यूपी के संभल में महंत ऋषि राज गिरि की पदयात्रा की घोषणा से पहले पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हरिहर मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों की घेराबंदी कर दी गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मदीना में घटनास्थल पर जाएगा भारत का प्रतिनिधिमंडल

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल आज Medina की उस जगह का दौरा करेगा जहां सोमवार को हुई बस दुर्घटना में मक्का से मदीना जा रही भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की बस और एक तेल टैंकर के टकराने से 45 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य राहत कार्यों का निरीक्षण करना और मृतकों के अंतिम संस्कार में भी भाग लेना है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज श्रीनगर से प्रस्थान करेगा नगर कीर्तन

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पहला नगर कीर्तन आज, 19 नवंबर 2025 को श्रीनगर से प्रस्थान करेगा। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान तथा अन्य प्रमुख हस्तियाँ संगत के साथ इस नगर कीर्तन में शामिल होंगी। 19 नवंबर को श्रीनगर से आरंभ होने वाला नगर कीर्तन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। रास्ते में यह जम्मू, पठानकोट, दसूया,होशियारपुर, महालपुर और गढ़शंकर से होता हुआ गुजरेगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी के कानपुर में लगी आग

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार सुबह एक होटल में आग लग गई। कलक्टरगंज इलाके में घटना घटी। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी के हापुड़ में तेंदूए की दहशत

यूपी के हापुड़ में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सिंभावली क्षेत्र में खेत में तेंदुआ देखकर किसान भागे। लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से तेंदुआ दिख रहा। किसानों ने तेंदुए की वीडियो भी बनाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ