हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: ब्रिटिश सांसद ने बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर जाहिर की चिंता

बांग्लादेश में चट्टोग्राम के रावजान सबडिवीज़न के सुल्तानपुर गांव में कट्टरपंथी भीड़ ने सुख शिल और अनिल शिल के घरों को बाहर से बंद कर आग लगा दी। इसमें आठ परिवारजन टिन शीट और बांस की बाड़ काटकर किसी तरह बच निकले।

विज्ञापन
Aaj Ki Taaza Khabar

Live Updates

22:46 (IST) 24 Dec 2025

ब्रिटिश सांसद ने बांग्लादेश के हालात पर जाहिर की चिंता

ब्रिटिश Conservative सांसद Bob Blackman ने बांग्लादेश में ताजा हालात पर चिंता जाहिर की. निष्पक्ष चुनाव कराने और Awami League को बैन किए जाने का सवाल भी उठाया। उन्होंने अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया.

20:52 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: UP सरकार ने उदयभान करवरिया को क्यों रिहा किया- विधायक विजमा यादव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लखनऊ, यूपी: समाजवादी पार्टी की विधायक विजमा यादव ने कहा, 'मेरे पति की हत्या हुई थी. मुझे कोर्ट से इंसाफ मिला, क्योंकि अपराधियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई... यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की बात करती है, फिर भी उसने उदयभान करवरिया को रिहा कर दिया... साथ ही, कपिल करवरिया को बार-बार पैरोल दी जा रही है. इसमें न्याय कहां है?...'

20:44 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: NDMC इलाके के सभी चर्चों के पास चल रहा सफाई अभियान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली: नई दिल्ली नगर परिषद के वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह चहल ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत 'सबका साथ सबका विकास' और 'स्वच्छता' को ध्यान में रखते हुए, कल त्योहार से NDMC इलाके के सभी चर्चों के पास सफाई अभियान चलाया जा रहा है. हमारा सिविल डिपार्टमेंट भी तैनात है. यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा. मैं इलाके के सभी निवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं.'

19:17 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: प्राइवेट स्कूलों की फीस तय करने के लिए एक नया पारदर्शी सिस्टम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: प्राइवेट स्कूलों की फीस तय करने के लिए एक नया पारदर्शी सिस्टम; दो कमेटियां बनाकर कानून लागू किया गया; स्कूल फीस SLFRC और DLFRC द्वारा तय की जाएगी; नया सिस्टम एकेडमिक सेशन 2025-26 से लागू होगा: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद

18:37 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उन्नाव रेप केस की पीड़िता का बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली: 2017 के उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने कहा, 'यह देश में अपनी तरह का पहला ऑर्डर है कि रेप केस में सजा पर रोक लगा दी गई और जमानत दे दी गई. देश की सभी बेटियां अब डरी हुई हैं कि उनके साथ रेप होगा और अपराधी बच जाएंगे... उसे हमसे 5km दूर रहने का ऑर्डर देकर उन्होंने हमें हमारे घरों में कैद कर दिया है... मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि वह हमें इंसाफ देगा.'

18:11 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: शाहीन मलिक एसिड अटैक मामले में तीन आरोपी बरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 2009 शाहीन मलिक एसिड अटैक केस : रोहिणी कोर्ट ने मामले में तीन आरोपियों को बरी कर दिया. शुरू में पानीपत में FIR दर्ज की गई थी. बाद में, केस दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया. घटना के समय पीड़िता एक छात्रा थी.

17:47 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अनु गर्ग बने ओडिशा के नए मुख्य सचिव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ओडिशा सरकार ने अनु गर्ग को ओडिशा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है.

16:26 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: AAP से BJP में गईं दो महिला पार्षद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मेयर चुनाव आते ही चंडीगढ़ की राजनीति में जोड़-तोड़ का खेल एक बार फिर शुरू हो गया है. आज बुधवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला. आम आदमी पार्टी से 2 महिला पार्षदों की बीजेपी में जॉइनिंग हुई है. AAP की महिला पार्षद सुमन देवी और पूनम ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दोनों पार्षदों का बीजेपी में जाना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

13:20 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अरावली मुद्दे पर राजस्थान में कांग्रेस ने उठाए सवाल

अरावली मुद्दे पर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता टीका राम जुली ने कहा कि हम अरावली को अपनी मां मानते हैं। राजस्थान में लोगों ने पेड़ों की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई है। ऐसे समय में जब हर कोई प्रदूषण को लेकर चिंतित है, उन्होंने अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए अरावली की परिभाषा ही बदल दी है...वे अवैध खनन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनके सभी विधायक और मंत्री इसमें शामिल हैं...दोतासरा जी ने फैसला किया है कि इस मुद्दे से प्रभावित सभी जिलों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए जाएंगे। हम अरावली की रक्षा और संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

12:44 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम आवास पर कैबिनेट बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक चल रही है। बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, चिराग पासवान, शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट दिल्ली मेट्रो फेज-IV के विस्तार को मंजूरी दे सकती है। इस परियोजना पर करीब 11,800 करोड़ रुपये के खर्च की संभावना है।

12:26 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई में थोड़ी देर में ठाकरे ब्रदर्स करेंगे गठबंधन का ऐलान

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी पत्नियों के साथ शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और एमएनएस नेता अमित ठाकरे भी उपस्थित थे।

12:00 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी के मेरठ में 8वीं तक स्कूल बंद

यूपी में सर्दी को देखते हुए मेरठ बीएसए ने बड़ा फैसला लिया है। मेरठ जिले में 24 से 26 दिसंबर तक कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

11:35 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कोल्हापुर में निजी बस में डकैती

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक निजी बस पर डकैती की वारदात हुई है। इस डकैती में लाखो रुपये के गहने लूट लिए गए। बदमाशों ने चाकू और कोयते (दरांती) का डर दिखाकर यात्रियों से सोने–चांदी के गहने छीन लिए। इस लूट को 7 से 8 लोगों के गैंग ने अंजाम दिया, और यह घटना किणी टोल नाके के पास हुई।

11:17 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में टीईटी परिक्षा स्थगित

यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा TET स्थगित हो गई है। यह परीक्षा 28 और 29 जनवरी को होनी थी। PGT, TGT की तारीखें जल्द घोषित होंगी। TET के लिए विज्ञापन जारी करना था लेकिन अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। समय से प्रक्रिया न होने से परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

11:14 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: TMC सांसद अभिषेक करेंगे वर्चुअल कॉन्फ्रेंस

एआईटीसी सांसद अभिषेक बनर्जी 26 दिसंबर को पार्टी नेताओं के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें 5000 से अधिक नेता शामिल होंगे। यह कॉन्फ्रेंस आगामी 2026 चुनावों से संबंधित होगी और इसमें पार्टी की अगली कार्ययोजना, एसआईआर और अन्य प्रचार अभियानों पर निर्णय लिया जाएगा।

11:14 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पूर्व आईजी के साथ ठगी का मामला दर्ज

पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल के साथ हुई 8.10 करोड़ की ठगी के मामले में पटियाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पटियाला पुलिस ने जालसाजी ओर आई टी एक्ट के तहत साईबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सारी एफ आई आर आई जी द्वारा लिखे नोट के आधार पर लिखी गई है। फिलहाल अमर सिंह चहल खतरे से बाहर है और एक निजी अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है।

10:41 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू में सेना का जवान शहीद

जम्मू में सांबा स्थित एक सेना इकाई के जेसीओ (जूनियर कमांडिंग ऑफिसर) को ड्यूटी के दौरान गोली लग गई और दुर्भाग्यवश ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। फिलहाल सेना ने आतंकी संलिप्तता की आशंका को खारिज कर दिया गया है। घटना की जांच जारी है और तथ्यों के सामने आने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

09:12 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भिवंडी शहर में फटा सिलेंडर

मुंबई से सटे, भिवंडी शहर के खोनी गांव के सिद्धार्थ नगर इलाके में ज्योति टेक्सटाइल पावर लूम फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग ने पूरे पावर लूम कारखाने को जलकर राख कर दिया और आस-पास की तीन पावर लूम फैक्ट्रियां भी जलकर राख हो गईं। आग में पावर लूम मशीन और कपड़े का बड़ा स्टॉक जलकर रक्खा हुआ था।।। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिशें युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। इस भीषण आग में एक फायर Men को cylinder ब्लास्ट से जख्मी हो गया है।। बताया गया है कि भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

08:49 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरियाणा में भीषण हादसा

हरियाणा में कार और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक कार के ऊपर गिर गया। झज्जर एसीपी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार उत्तर प्रदेश के और एक झज्जर का रहने वाला थ। हादसे में सभी लोगों की मौत की आशंका है।

08:38 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात में मंदिर में दिखा शेर

गुजरात के पालिताना के गिरिराज पर्वत पर वनराज (शेर) को सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा गया। यह वही स्थान है, जहाँ कुछ समय पहले भी शेर दिखा था। हाल ही में शेर को उसी इलाके में बार‑बार घूमते हुए देखा गया है। इस घटना से तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

07:55 (IST) 24 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इसरो का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन आज लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए ऐतिहासिक दिन है। अमेरिका के एक नए संचार उपग्रह को लॉन्च करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसरो बुधवार सुबह 8.54 बजे अपना रॉकेट एलवीएम3-एम6 लॉन्च करेगा. इस रॉकेट से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 नाम का यह उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. यह ऐतिहासिक मिशन अगली पीढ़ी का ऐसा संचार उपग्रह स्थापित करेगा, जिसे दुनियाभर में सीधे स्मार्टफोन को उच्च गति वाली सेल्युलर ब्रॉडबैंड सेवा देने के लिए डिजाइन किया गया है.

Breaking News: आज 24 दिसंबर है। आज इसरो और अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों के लिए ऐतिहासिक दिन है। अमेरिकी कंपनी के साथ मिलकर इसरो ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन लॉन्च किया। इस सैटेलाइट से दुनियाभर में सीधे स्मार्टफोन को हाई स्पीड वाली सेल्युलर ब्रॉडबैंड मिल सकेगी। वहीं महाराष्ट्र में आज उद्धव और राज ठाकरे गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। बांग्लादेश के हिंदू समुदाय पर हमले जारी हैं। मंगलवार तड़के चट्टोग्राम के रावजान सबडिवीज़न के सुल्तानपुर गांव में कट्टरपंथी भीड़ ने सुख शिल और अनिल शिल के घरों को बाहर से बंद कर आग लगा दी। इसमें आठ परिवारजन टिन शीट और बांस की बाड़ काटकर किसी तरह बच निकले।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola