हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हावड़ा के धूलगढ़ स्थित फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्पीच देने के लिए आज लंदन रवाना होंगी। लोकसभा में आज यूनियन बजट 2025-26 पास होगा। BJP ने व्हिप जारी करके सभी सांसदों को मौजूद रहने को कहा है। RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक बेंगलुरु में शुरू होगी। 3 दिन चलने वाली मीटिंग में संघ के 100 साल के काम और बांग्लादेश हिंसा पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

Live Updates

21:23 (IST) 21 Mar 2025

पंजाब जेल की सुरक्षा टाइट, घुसपैठ रोकने के लिए लगाई ये तरकीब

पंजाब में जेलों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। यहां अमृतसर सेंट्रल जेल के SP हेमंत शर्मा ने मीडिया को बताया कि जेलों में AI-सक्षम CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। अब यदि कोई घुसपैठिया जेल में आता है तो कैमरा उस दिशा की ओर इशारा करेगा और अलर्ट देगा। उन्होंने बताया कि अमृतसर, लुधियाना, कपूरथला और बठिंडा की उच्च सुरक्षा वाली सभी जेलों में ये सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।

19:30 (IST) 21 Mar 2025

हावड़ा के धूलगढ़ स्थित फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां

पश्चिम बंगाल में हावड़ा के धूलगढ़ में एक फैक्ट्री में आग लग गई है। आग इतनी भयंकर है कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। इस बारे में सांकरैल विधायक प्रिया पाल ने बताया कि यहां पर पॉली इंडस्ट्री है। कारखाने में मिथाइल गैस मौजूद थी जिससे आग बढ़ गई है। आग के कारणों का कुछ पता नहीं है। अंदर कोई मौजूद नहीं है, कोई जनहानि नहीं है।

17:54 (IST) 21 Mar 2025

'रोजगार और स्वास्थ्य सेवाएं देने वालों को वोट', सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

सपा सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी में सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान ('राम मंदिर के लिए सत्ता गंवानी भी पड़े तो कोई बात नहीं') के बयान पर कहा कि आस्था और धर्म निजी विषय है। जो लोग आस्था और धर्म के विषय का प्रयोग करके वोट हासिल करना चाहते हैं, उनकी मंशा जनता समझ गई है। मुझे पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश के लोग जागरूक हैं और आने वाले समय में वे ऐसी सरकार को वोट देंगे जो रोजगार देगी, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चला सकेगी, सड़कों का निर्माण करेगी और जो भ्रष्टाचार को रोकेगी।

15:11 (IST) 21 Mar 2025

'राष्ट्रगान के अपमान की 3 साल है सजा', नीतीश कुमार पर राबड़ी देवी ने साधा निशाना

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कल राष्ट्रगान के दौरान बोलते हुए देखे जाने पर कहा कि राष्ट्रगान का अपमान हुआ है। दुनिया देख रही है और उन्हें (नीतीश कुमार) दोनों सदनों में माफी मांगनी चाहिए। कानूनी तौर पर इसमें 3 साल की सजा होती है। इस बात पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन ये लोग छिपा रहे हैं।

14:09 (IST) 21 Mar 2025

हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने की शादी

जालंधर में हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह और उदिता दुहान आज शादी के बंधन में बंध गए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी और ओलिंपियन मनदीप सिंह और महिला टीम की खिलाड़ी उदिता दुहान आज शादी के बंधन में बंध गए। जालंधर के मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब में दोनों ने गुरु ग्रंथ साहिब की हाजिरी में फेरे लिए।

12:12 (IST) 21 Mar 2025

कर्नाटक विधानसभा में जोरदार हंगामा

कर्नाटक विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ और फि विधानसभा के स्थगित कर दिया गया। दरअसल विरोध जताते हुए भाजपा विधायक पहले वेल में आ गए और फिर स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गए, जहां उन्होंने पेपर फाड़कर स्पीकर के ऊपर फेंक दिए।

11:27 (IST) 21 Mar 2025

लुधियाना में एक और बदमाश का एनकाउंटर

पंजाब के लुधियाना जिले में एक बार फिर एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने फिरौती मांगने वालों से मुठभेड़ की है। लुधियाना पुलिस की बीती रात ढांडरा रोड पर 3 युवकों से मुठभेड़ हुई। एक बदमाश को पैर में और एक को हाथ में गोली लगी। तीनों ने ट्रैवल एजेंट को धमकी देकर फिरौती मांगी थी। पुलिस ने जाल बिछाकर 2 बदमाशों को पकड़ लिया, लेकिन एक भागने में कामयाब हो गया। तीनों बदमाश बिना नंबर की स्विफ्ट कार में थे।
10:38 (IST) 21 Mar 2025

महाराष्ट्र के ठाणे में बुजुर्ग महिला की हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लूटपाट के बाद 60 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चोर गुरुवार शाम को रजनी पाटकर के घर में घुसे। वह अपने घर में अकेली थी। चोरों ने उनकी हत्या करके कीमती चीजें और ज्वेलरी चुराई और फरार हो गए। रजनी का शव उनके परिजनों को मिला।

09:59 (IST) 21 Mar 2025

अमृतपाल सिंह के 7 साथियों का रिमांड मिला

सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथियों का अजनाला पुलिस ने 4 दिन का रिमांड लिया है।पुलिस अब अमृतपाल के साथियों से पूछताछ करेगी। साथ ही उनके मोबाइल फोन बरामद करने हैं। हथियार बरामद करने समेत अन्य चीजों की पूछताछ भी पुलिस को करनी है।
09:26 (IST) 21 Mar 2025

आम आदमी पार्टी की आज PAC की बैठक

आम आदमी पार्टी की आज PAC की बैठक होने जा रही है। यह बैठक दिल्ली में सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक के लिए नेताओं और अधिकारियों को अरविंद केजरीवाल के आवास पर बुलाया गया है। आने वाले चुनाव और संगठन विस्तार के लिए इस बैठक में चर्चा करके फैसला लिया जाएगा।

08:38 (IST) 21 Mar 2025

अलीगढ़ में हिस्ट्रीशीटर को गोलियों से भूना

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बरला शहर के गाजीपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर की गोलियों से भून दिया गया। उसे 3 गोलियां मारी गई हैं। वारदात बाइक सवार 2 बदमाशों ने अंजाम दी। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच की।

07:57 (IST) 21 Mar 2025

बेंगलुरु में आज से RSS की अहम बैठक

बेंगलुरु में आज से RSS अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक होगी, जो 3 दिन तक चलेगी। बैठक का संघ प्रमुख मोहन भागवत उद्घाटन करेंगे। इस बैठक में दत्तात्रेय होसबाले, जेपी नड्डा, बीएल संतोष सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसके अलावा संघ से जुड़े 32 संगठनों के सदस्य भी शामिल होंगे।
06:57 (IST) 21 Mar 2025

धर्मशाला में तिब्बती शख्स पर दुष्कर्म के आरोप

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बती नागरिक पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं, जो एक NRI लड़की ने लगाए हैं। उसने SP कांगड़ा को शिकायत देकर उसके खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकी देने का आपराधिक मामला दर्ज कराया है। उसने मेडिकल कराकर रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपी है। कांगड़ा की SP शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की और कहा कि दोनों एंगल से केस की जांच करके सच का पता लगाया जाएगा।

नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बत के एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। NRI ने उस पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। डोनाल्ड ट्रंप दुनियाभर में दुर्लभ खनिजों की तलाश के लिए समझौते कर रहे हैं। जल्दी ही वे यूक्रेन से भी एक समझौता करेंगे।

गाजा में हमास पर इजरायल सेना ने रॉकेट दागे। इस हमले में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 85 फिलिस्तीनी मारे गए। तेल अवीव में सायरन बज रहे हैं। जम्मू के बाद अब ऊधमपुर के लिए भी एयर इंडिया की सर्विस शुरू हो सकती है। मणिपुर के चूड़चंद्रपुर में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। स्कूल और दुकानें बंद हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola