Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम खुशनुमा है। तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सुबह-शाम के समय हल्की ठंड पड़ रही है और दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होती है। पहाड़ों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?
पूर्वोत्तर बांग्लादेश और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है, जिससे प्रभाव से 13 से 15 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। आज तेज गरज और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर असम और सिक्किम में 13-14 फरवरी को हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : 230 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, देखें IMD का लेटेस्ट अलर्ट
इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास के निचले स्तर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 222 किलोमीटर (120 knot) की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जिसका असर पूर्वोत्तर भारत में पड़ेगा। उनके प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य आते हैं।
जानें कहां कितना रहा तापमान?
मैदानी इलाकों में पंजाब के अमृतसर और हरियाणा के नाहन में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस में है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार में दिन के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और गुजरात में 1-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर 5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और उससे सटे पूर्वी भारत में पारा सामान्य से काफी ऊपर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से ऊपर 1 से 3 डिग्री सेल्सियस है।
रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी
पिछले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में रात का तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में 1-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। महाराष्ट्र, ओडिशा में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा, उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और गुजरात में तापमान में उछाल आया है।
यह भी पढ़ें : क्या फिर लौटा चक्रवाती तूफान? चलेगी आंधी, गरजेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
अगले 2 दिनों में गिरेगा पारा
उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी भारत में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान गिरेगा, जबकि देश के शेष हिस्सों में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
संबंधित खबरें
इंडिया गेट पर धरने पर बैठा अंकिता भंडारी का परिवार, मिलने गए राहुल-प्रियंका
8 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
3 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
4 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
4 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
5 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
6 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
7 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
8 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines