क्या फिर लौटा चक्रवाती तूफान? चलेगी आंधी, गरजेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam : देश में कहीं बारिश-बर्फबारी हो रही है तो कहीं ठंड पड़ रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी तूफान के साथ जमकर बादल बरस रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या चक्रवाती तूफान फिर लौट आया है?

Cyclonic Storm Alert

File Photo

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे हल्की गर्मी महसूस होती है। सुबह और शाम के समय तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड बढ़ जाती है। कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज और बिजली के साथ आंधी-तूफान भी आएगा। अब सवाल उठ रहा है कि क्या फिर चक्रवाती तूफान लौट आया है। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

विज्ञापन

पूर्वोत्तर असर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है, जिसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश और असम में 10-11 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। एक पश्चिमी विक्षोभ निचले क्षोभमंडल स्तर (Tropospheric level) में देखा जा रहा है, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 8 से 12 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य आते हैं। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शुक्रवार को बादल बरसे।

विज्ञापन

कहीं गिरेगा तापमान तो कहीं बढ़ेगा

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। हालांकि, पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

घने कोहरे का अलर्ट

विज्ञापन

मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में 9 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। पिछले 24 घंटे में मेघालय और असम में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता 50 से 199 मीटर के बीच रही।

मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा ठंड रहा राजस्थान का फतेहपुर

विज्ञापन

देश के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को राजस्थान के फतेहपुर में सबसे कम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके और मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-12 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत में 12-20 डिग्री सेल्सियस के बीच पारा है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 1 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जबकि उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ गया है।

कहां तापमान सामान्य नीचे है तो कहां ऊपर

विज्ञापन

पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक में पारा सामान्य है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में तापमान सामान्य से ऊपर है, जबकि हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे है।

विज्ञापन

10 फरवरी तक कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। उत्तर से पश्चिम दिशा में 18 से 20 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। 8 फरवरी को आसमान साफ रहेगा, लेकिन 9 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की स्पीड बढ़ेगी और दोपहर तक 10-12 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। 10 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन रात में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ