---विज्ञापन---

देश angle-right

आंधी-तूफान आने का अलर्ट; 5 दिन बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज शीतलहर ने ठंड बढ़ाई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन देशभर में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। कुछ राज्यों में घना कोहरा छाने की भी चेतावनी है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने किस-किस राज्य के लिए क्या अलर्ट दिया है?

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: दिल्ली-NCR में आज कोल्ड वेव चल रही है, जिससे सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को दोनों इलाकों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। IMD ने हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन बारिश और बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की है। 24 जनवरी दिन शुक्रवार को निचले इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। बारिश होने से तापमान बढ़ने और कोहरा कम होने की उम्मीद है। IMD की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय के अनुसार, देश के मैदानी राज्यों में 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन कुछ जगहों पर आंधी-तूफान आने के भी आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में जहां बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों समेत नॉर्थ ईस्ट में घना कोहरा छाएगा। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो डोडा में रविवार को भारी बर्फबारी हुई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.1°C रहा। गुलमर्ग में -1.6°C, पहलगाम में 0.6°C, जम्मू शहर में 16.6°C और कटरा में 14.6°C न्यूनतम तापमान रहा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिम विक्षोभ पाकिस्तान के पास और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ ईरान के पास एक्टिव है। राजस्थान में पाकिस्तान सीमा के करीब साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और निचले क्षोभमंडल में पाकिस्तान पर स्थित है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक ट्रफ के रूप में ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके प्रभाव से 21 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को गरज चमक के साथ भारी बारिश और बर्फबारी होगी।

22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु तट पर उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण भारी बारिश हो सकती है। तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में बहुत भारी बारिश होगी। केरल और माहे में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि कोमोरिन क्षेत्र और उससे सटे मन्नार की खाड़ी, दक्षिण श्रीलंका तट पर न जाएं। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से भी दूर ही रहें।

---विज्ञापन---

 

इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

---विज्ञापन---

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, ओडिशा में घना कोहरा छा सकता है। 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ठंडा दिन रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 20 जनवरी से 24 जनवरी तक पूरे देश में कहीं बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है, लेकिन इन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले 2 दिन मध्य भारत में भी न्यूनतम तापमान नहीं बदलेगा, लेकिन 23 जनवरी से तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं अगले 48 घंटे में महाराष्ट्र और गोवा में न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। अगले 5 दिन पश्चिमी और पूर्वी भारत समेत गुजरात में न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसान, दिल्ली-NCR में आज और कल मौसम साफ रहेगा, लेकिन कोल्ड वेव ठिठुरन का अहसास कराएगी। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं आज 20 जनवरी की सुबह दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.66 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 12.05 °C और 24.35 °C रहने के आसार हैं। हवा में 46% नमी है और हवा की स्पीड 46 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:14 बजे उदित हुआ और शाम 5:49 बजे अस्त होगा। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी दिल्ली-NCR में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिल्ली में इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान 18 से 21°C और 8 से 10°C के बीच बना हुआ है।

First published on: Jan 20, 2025 08:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola