कौन कितने नंबर पर? कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों की सोशल मीडिया परफॉर्मेंस का हुआ ऑडिट; कौनसी पोजिशन पर हैं PM मोदी

सभी मंत्रियों को उनकी अलग-अलग रिपोर्ट भी सौंपी गई है. इस रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं की सोशल मीडिया परफॉर्मेंस की डिटेल दी गई हैं.

Modi Cabinet

पीएम मोदी पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सक्रिय थे, अब उन्होंने इंस्टाग्राम का रुख किया है. (Image - ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कुछ प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने के अलावा केंद्रीय मंत्रियों के सोशल मीडिया परफॉरमेंस की समीक्षा की गई. मंत्रियों को उनके सोशल मीडिया परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी दी गई है. बैठक में मंत्रियों को अपने सोशल मीडिया पोस्ट, एंगेजमेंट बढ़ाने की सलाह भी दी गई है. सोशल मीडिया पर जनता, खासकर युवाओं से जुड़ाव और एंगेजमेंट के मामले में पीएम मोदी पूरी कैबिनेट में टॉप पर निकले.

विज्ञापन

पीएम मोदी का एक्स से इंस्टाग्राम का रुख

पीएम मोदी पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सक्रिय थे, अब उन्होंने इंस्टाग्राम का रुख किया है. उन्होंने 23 जुलाई को अपना पहला वर्टिकल वीडियो जारी किया था. यह वीडियो उन्होंने उस वक्त जारी किया था, जब कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चरम पर था. उस वक्त छात्र दिल्ली में जंतर-मंतर पर पेपर लीक के मामले को लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर रहे थे.

विज्ञापन

पीएम ने सहयोगियों को भी दी थी सलाह

वीडियो में पीएम मोदी ने छात्रों को भरोसा दिलाया था कि उनकी सरकार पेपर लीक मामले में सख्त कानून लाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी. उस वक्त पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को भी सलाह दी थी कि वे इंस्टाग्राम पर रील्स और इंटरैक्टिव सेशन के जरिए यूथ से जुड़ें.

विज्ञापन

नेताओं को दी गई परफॉर्मेंस रिपोर्ट

एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सभी मंत्रियों को उनकी अलग-अलग रिपोर्ट भी सौंपी गई है. इस रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं की सोशल मीडिया परफॉर्मेंस की डिटेल दी गई हैं.

विज्ञापन

कैसे तैयार की गई रिपोर्ट

ये परफॉर्मेंस रिपोर्ट पिछले साढ़े तीन महीनों खास तौर पर 1 मई से 15 अगस्त की एक्टिविटीज पर बेस्ड है. रिपोर्ट में मंत्रियों के इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर किए गए कामों को शामिल किया गाय है. इसमें तीनों प्लेटफॉर्म पर डेली एवरेज पोस्ट, टोटल एंगेजमेंट, प्रति पोस्ट एवरेज एंगेजमेंट, टोटल लाइक्स, एवरेज लाइक्स और फॉलोअर्स की संख्या जैसे पैमानों को यूज किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ