ममता बनर्जी के लिए खुशखबरी! बंगाल बार काउंसिल चुनाव में TMC का दबदबा; BJP को पछाड़ा

तृणमूल लॉयर्स सेल के सुभाशीष चक्रवर्ती सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार बने. TMC के अन्य प्रमुख विजेताओं में बैसानोर चटर्जी, अंसार मंडल, अशोक देब, इंद्रनील बसु और सिद्धार्थ मुखर्जी शामिल हैं.

bengal bar council election results

बार काउंसिल के नतीजों के बाद TMC खेमे में जश्न का माहौल है. (Image - ANI)

पहले विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार हुई. इसके बाद विधायकों ने बगावत कर दी. इतना ही नहीं, फिर विधायकों के बाद कुछ सांसदों ने भी साथ छोड़ दिया. इन सब ने मिलकर अलग पार्टी बनाने का फैसला किया. ये सब झेला है, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने. लेकिन अब टीएमसी के लिए कुछ राहत भरी खबर आई है. टीएमसी ने वेस्ट बंगाल बार काउंसिल पर अपना कब्जा बनाए रखा है. 23 में से 15 सीटों पर टीएमसी ने जीत हासिल की है.

विज्ञापन

भाजपा को पछाड़ा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली भाजपा को केवल तीन सीटों पर ही सब्र करना पड़ा. 23 सीटों में से टीएमसी ने 15, भाजपा ने तीन, लेफ्ट फ्रंट ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं. पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं, उनमें से चार पर टीएमसी और एक पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है. बताया जा रहा है कि जिन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, उन्हें ममता बनर्जी की सिफारिश पर चुनाव में उतारा गया था.

विज्ञापन

किसने कितने उतारे उम्मीदवार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक, बार काउंसिल ऑफ इंडिया महिला उम्मीदवारों में से दो और महिला सदस्यों को नॉमिनेट करेगी. इन नॉमिनेशन के साथ, वेस्ट बंगाल बार काउंसिल की कुल संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी. कुल 75 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. TMC ने 23 उम्मीदवार, BJP ने 22, लेफ्ट फ्रंट ने 12 उम्मीदवार उतारे थे. इसके अलावा 18 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे.

विज्ञापन

पिछली बार क्या था नतीजा

BJP ने अपनी पिछली तीन सीटों की संख्या बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस ने भी अपनी दो सीटें बचाए रखीं. हालांकि, लेफ्ट फ्रंट की पिछले चुनाव की चार सीटों से घटकर इस बार तीन रह गई हैं.

विज्ञापन

बार काउंसिल के नतीजों के बाद TMC खेमे में जश्न का माहौल है. तृणमूल लॉयर्स सेल के सुभाशीष चक्रवर्ती सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार बने. TMC के अन्य प्रमुख विजेताओं में बैसानोर चटर्जी, अंसार मंडल, अशोक देब, इंद्रनील बसु और सिद्धार्थ मुखर्जी शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ