'जानता नहीं मेरा बाप कौन है' की जगह अब 'हम Gen Z हैं'… आखिर ऐसा क्यों बोले उमर अब्दुल्ला

Jammu-Kashmir News: आजकल Gen Z शब्द काफी चर्चाओं में रहता है, हाल के छात्र आंदोलनों के बाद इस वर्ड को काफी पॉजिटिव तरीके से देखा जा रहा है, लेकिन कई जगह इस शब्द का इस्तेमाल गलत तरीके से भी किया जा रहा है, इसी को जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने हाईलाइट किया है.

Omar Abdullah

उमर अब्दुल्ला ने वायरल वीडियो पर कसा तंज (Photo-X/@OmarAbdullah/@DesiEsco7)

Omar Abdullah On ‘We Are Gen Z’ Viral Video: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने ‘हम Gen Z हैं’ कहने के बढ़ते ट्रेंड पर तंज कसा है. उन्होंने इसकी तुलना पुराने जुमले ‘जानता नहीं मेरा बाप कौन हैं?’ से की है. ये ऐसा जुमला है जो अक्सर अपना रसूख या रुतबा दिखाने के लिए अमीर पिता की संतानें करती रही हैं. सीएम ने ये कमेंट कारगिल इलाके में एक चेकपॉइंट पर सुरक्षाकर्मियों से बहस करती एक महिला टूरिस्ट का वायरल वीडियो देखकर की. इस क्लिप में एक लड़की ट्रैवल पर लगी पाबंदियों का विरोध करते हुए अपने जनरेशन का जिक्र करती सुनाई देती है.

विज्ञापन

टूरिस्ट ने रोड बंद होने का किया विरोध

ये घटना द्रास में मिनिमाग चेक पोस्ट के पास हुई, जहां टूरिस्ट को मिनिमाग-जोजिला रूट से सोनमर्ग की तरफ जाने से रोका गया था. बताया जा रहा है कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के आसपास सुरक्षा कारणों से ये पाबंदी लगाई गई थी. वायरल लड़की का दावा था कि वो तकरीबन 5 घंटे से इंतजार कर रही थी. उसने सवाल उठाया कि एक मंत्री समेत कुछ लोगों को तो जाने दिया गया, जबकि बाकी पर्यटक फंसे रहे. उसने अधिकारियों पर साफ जानकारी न देने या जवाबदेही न दिखाने का भी आरोप लगाया. मौके पर मौजूद दूसरे लोग भी बहस के दौरान उस महिला का सपोर्ट करते दिखे.

विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि छोटी-मोटी बहस के दौरान धमकी के तौर पर ‘हम Gen Z हैं’ कहने से ये जुमला रसूख दिखाने का मॉडर्न तरीका बन सकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि टकराव वाले सिचुएशन में बार-बार जनरेशनल आइडेंटिटी का जिक्र करने से Gen Z से जुड़ी अच्छी इमेज को नुकसान पहुंच सकता है.

‘Gen Z’ को लेकर चर्चा

हाल के महीनों में भारत में चर्चाओं के दौरान ये जुमला काफी चर्चा में रहा है, खासकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों और परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर बहस के दौरान. इस ताजा घटना ने इस बात पर फिर से ध्यान खींचा है कि पब्लिक प्लेस में टकराव के वक्ट ‘Gen Z’ शब्द का यूज किस तरह किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ