Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

माता-पिता की ये गलतियां कर रही हैं बच्चों की हेल्थ से खिलवाड़, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Parents Mistakes Harming Children: हाल ही में जारी World Obesity Atlas 2026 की रिपोर्ट में बच्चों की हेल्थ से जुड़े कई खुलासे किए हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में बच्चों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है और यह स्थिति भविष्य में बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन सकती है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 7, 2026 17:32
Parents Mistakes Harming Children
भारत में तेजी से बढ़ रहा है बच्चों में मोटापा. Image Credit- Freepik

Bacchon Mein Motapa Badhna: हर माता-पिता अपने बच्चों का बहुत ही ध्यान रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद बच्चों की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. यह रिपोर्ट वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस 2026 ने जारी की है. इसमें खुलासा किया है कि भारत में बच्चों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो आने वाले समय में बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन सकती है. रिपोर्ट बताती है कि बच्चों की बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के पीछे कई बार माता-पिता की कुछ गलतियां भी जिम्मेदार होती हैं और माता-पिता को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता. रिपोर्ट में बताया गया है कि जंक फूड खाने की आदत , ज्यादा स्क्रीन टाइम और कम काम करने जैसी आदतें बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रही हैं. ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता समय रहते इन गलतियों को पहचानें और बच्चों की दिनचर्या में हेल्दी आदतों को शामिल करें.

इसे भी पढ़ें- आज ही बदलें खौलती हुई चाय पीने की आदत, वरना घेर सकता है फूड पाइप का कैंसर

---विज्ञापन---

भारत में तेजी से बढ़ रहा है बच्चों में मोटापा

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लगभग 4.1 करोड़ यानी 41 मिलियन बच्चे मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण भारत दुनिया में बचपन के मोटापे के मामलों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले सालों में बच्चों को कई गंभीर बीमारियां हो जाएंगी.

बच्चों में होने वाली बीमारियां

  • डायबिटीज होना
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
  • दिल की बीमारियों होना

कौन सी गलतियां कर रही हैं बच्चों की सेहत से खिलवाड़? 

  • जंक फूड की आदत लगाना
  • मोबाइल और स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल ना करना
  • आउटडोर खेलों में कमी होना
  • गलत खानपान की आदत बदल जाना  

क्यों खतरनाक है बचपन का मोटापा?

इस रिपोर्ट के एक्सपर्ट का कहना है कि बचपन में बढ़ा हुआ वजन आगे चलकर कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है. भारत चीन के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है. रिसर्च के अनुसार, दुनिया में करोड़ों बच्चे अधिक वजन के कारण कम उम्र में ही क्रॉनिक बीमारियों के शुरुआती लक्षण झेल रहे हैं.

---विज्ञापन---

मां-बाप को क्या करना चाहिए?

  • बच्चों को रोजाना 1 घंटा खेलने के लिए कहें, क्योंकि ऐसा करने से उनकी बॉडी एक्टिव रहेगी.
  • जंक फूड की जगह घर का बना हुआ खाना दें ताकि बच्चा मोटापे से बच सके.
  • फल, सब्जियां और संतुलित आहार को डाइट में जरूर शामिल करें.
  • बच्चों की दिनचर्या और नींद का सही समय तय करें.  

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिरदर्द होना क्या खतरनाक है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं!

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 07, 2026 05:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.