---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Fatty Liver के लक्षण दिखने लगें तो आज से ही खाना शुरू कर दीजिए ये चीजें, पिघलने लगेगा गंदा फैट

Fatty Liver Foods: फैटी लिवर की दिक्कत में लिवर में फैटी सेल्स जमने लगती हैं और लिवर डैमेज होने की तरफ बढ़ने लगता है. ऐसे में समय रहते फैटी लिवर की दिक्कत दूर करना जरूरी होता है. यहां जानिए क्या खाने पर फैटी लिवर की दिक्कत में राहत मिलती है.

---खबर नीचे जारी है---

Fatty Liver Me Kya Khaye: फैटी लिवर डिजीज तब होती है जब लिवर की कोशिकाओं में फैट जमना शुरू हो जाता है. इससे लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है और डैमेज होने लगता है. खानपान के सही ना होने पर, खराब जीवनशैली से या फिर मोटापे के कारण फैटी लिवर डिजीज हो सकती है. फैटी लिवर (Fatty Liver Disease) एल्कोहल ज्यादा पीने पर भी होता है और जो लोग शराब नहीं पीते हैं उन्हें भी हो सकता है जिसे नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) कहते हैं. ऐसे में अगर आपको फैटी लिवर के लक्षण नजर आने लगे हैं या टेस्ट करवाने के बाद रिजल्ट में फैटी लिवर निकला है तो इसे नजरअंदाज ना करें. यहां जानिए क्या खाने पर फैटी लिवर से छुटकारा मिल सकता है. कुछ फूड्स फैटी लिवर को ठीक करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें – क्या मुंह में सफेद धब्बे का मतलब कैंसर है?

---खबर नीचे जारी है---

फैटी लिवर में क्या खाएं | What To Eat In Fatty Liver

हाई फाइबर फूड्स

फैटी लिवर में फाइबर से भरपूर चीजें जरूर खाने चाहिए. फाइबर ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल करता है और लिवर में फैट जमने से रोकने में असरदार होता है. ऐसे में आप फाइबर से भरपूर ओट्स, ब्राउन राइस, किनोआ, दाल, छोले, ब्रोकोली, गाजर, पालक, सेब और नाशपाती.

---खबर नीचे जारी है---

हेल्दी फैट्स

सभी फैट्स हानिकारक नहीं होते हैं. हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड्स इंफ्लेमेशन और लिवर में जमे गंदे फैट्स को पिघलाने में मदद करते हैं. ऑलिव ऑयल, एवोकाडो, बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी के बीज, फैटी फिश जैसे साल्मन, सार्डिन, मैकेरल खाने पर फैटी लिवर की दिक्कत कम होने में मदद मिलती है.

---खबर नीचे जारी है---

लीन प्रोटीन

फैटी लिवर के मरीजों को अपनी डाइट में लीन प्रोटीन के स्त्रोत शामिल करने चाहिए. स्किनलेस चिकन ब्रेस्ट, मछली, सोया प्रोडक्ट्स, दालें, बींस और कभी-कभार अंडा लीन प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है. इन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन को कम करती हैं. इन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाने पर फैटी लिवर की दिक्कत कम होती है. इनमें बेरीज जैसी ब्लूबेरीज और स्ट्रॉबेरीज शामिल हैं. पालक, संतरा, नींबू और ग्रीन टी भी एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अच्छे स्त्रोत होते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

फैटी लिवर में क्या नहीं खाना चाहिए

  • फैटी लिवर के मरीजों को सॉफ्ट ड्रिंक्स और सोडा से खासा परहेज करना चाहिए.
  • पैकेट वाले जूस पीने से भी बचें. इनके बजाय ताजा फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.
  • मीठी चीजें कम खाएं. कैंडी और शुगरी स्नैक्स ना खाने में ही समझदारी है.
  • वाइट ब्रेड, प्रोसेस्ड स्नैक फूड्स, शुगरी सीरियल्स और पैस्ट्रीज वगैरह भी कम खाने चाहिए.
  • चाहे आपका फैटी लिवर शराब के कारण हुआ हो या बिना शराब के, आपको शराब पीने से पूरी तरह परहेज करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – सुबह की यह गलती एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, कहीं आप भी तो नहीं करते यही काम

---खबर नीचे जारी है---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 30, 2026 12:58 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola