---विज्ञापन---

पेट में गैस अटक जाए तो तुरंत बनाकर पी लें यह ड्रिंक, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा मिनटों में मिल जाएगा ब्लोटिंग से छुटकारा

Pet Me Gas Atak Jaye To Kya Kare: अक्सर ही लोगों के पेट में गैस अटक जाती है या कहें गैस हो जाती है और बाहर आने का नाम नहीं लेती. ऐसे में यहां जानिए किस तरह निकलेगी पेट में अटकी गैस.

Stomach Gas Home Remedies: पेट में गैस कई कारणों से बन सकती है. कुछ सड़ा-गला खा लेने पर, बहुत ज्यादा खा लेने पर, सही तरह से चबा-चबाकर ना खाने पर या बेवक्त कुछ खा लेने से पेट में गैस बन सकती है. पेट में गैस बनने से व्यक्ति के लिए ठीक तरह से उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह गैस की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि पेट में अटकी गैस (Pet Me Atki Gas) निकालने के लिए किस तरह लेमन शॉट बनाया जा सकता है. इस लेमन शॉट से पेट में अटकी हुई गैस निकल जाती है और पेट हल्का महसूस होता है.

पेट में गैस अटक जाएं तो क्या करें

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, इस ड्रिंक को बनाकर पीने पर पेट में अटकी गैस निकल जाती है. ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास में आधा नींबू का रस, एक चुटकी हींग, एक चुटकी काली मिर्च और आधा कप गर्म पानी मिला लें. इस तैयार ड्रिंक को अच्छे से मिक्स करके धीरे-धीरे पिएं. इससे पेट में अटकी गैस निकल जाती है, पेट फूलने की दिक्कत नहीं होती और पाचन बेहतर होने लगता है सो अलग. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इस एक लेमन शॉट को पीते ही हल्का महसूस होने लगता है.

---विज्ञापन---

ये नुस्खे भी आएंगे बेहद काम

अदरक का पानी – पेट में गैस बनने लगे तो अदरक का पानी पिया जा सकता है. एक कप पानी में अदरक के टुकड़े डालें और उबाल लें. इस पानी को छानकर पीने पर पेट की गैस से राहत मिलती है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण तेजी से अपना असर दिखाते हैं.

---विज्ञापन---

पुदीने की चाय – पुदीने की चाय पीने पर भी ब्लोटिंग से राहत मिलती है. अगर आपको अक्सर ही पेट फूलने की समस्या होती है तो पुदीने की चाय बनाएं और पी लें. इससे पेट में होने वाला दर्द भी कम होने लगता है.

बेकिंग सोडा का पानी – बेकिंग सोडा का पानी भी पेट फूलने की दिक्कत को दूर करता है. एक गिलास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) डालें और घोलकर पी लें. गैस निकल जाती है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप बेकिंग सोडा बहुत ज्यादा मात्रा में ना पी लें.

---विज्ञापन---

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • बहुत तेजी से खाना खाया जाए तो इससे पेट फूल जाता है. इसीलिए धीमी गति से और अच्छे से चबा-चबाकर खाना खाना चाहिए.
  • खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से परहेज करें. इससे पेट फूल सकता है.
  • खाने-पीने की जिन चीजों से पेट फूलता है उन चीजों से परहेज करें.
  • बोतल से सीधा पानी पीने के बजाय अगर आप स्ट्रॉ की मदद से पानी पीते हैं तो इससे पेट फूल सकता है.
  • धूम्रपान करने और चुइंगम खाने से भी अक्सर ही पेट फूलने की दिक्कत हो जाती है.

यह भी पढ़ें – Fatty Liver के लक्षण दिखने लगें तो आज से ही खाना शुरू कर दीजिए ये चीजें, पिघलने लगेगा गंदा फैट

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 30, 2026 05:42 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola