बिल्लियों के संपर्क से फैल सकता है जानलेवा फंगल इंफेक्शन, सामने आया चौंकाने वाला मामला!

Cat Fungal Infection: बिल्लियों के साथ खेलना हर किसी को पसंद होता है, यहां तक की कई लोग ऐसे भी होते हैं जो बिल्लियों को अपने घर के सदस्य की तरह पालते हैं और उन्हें मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बिल्लियों के कारण एक ऐसा फंगल इंफेक्शन रहा है, जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इस फंगल इंफेक्शन के बारे में.

Cat Fungal Infection

बिल्लियों के कारण कौन सी बीमारी फैल रही है.

Fungal Infection From Cats: आजकल पालतू जानवर रखने का शौक तेजी से बढ़ रहा है और बिल्लियां इसमें सबसे आगे हैं. उनकी क्यूट हरकतें और शांत स्वभाव लोगों को काफी पसंद आता है. यही वजह है कि कई लोग इन्हें परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं और खूब प्यार देते हैं. हालांकि, किसी भी जानवर को पालने के लिए उसका ख्याल रखना जरूरी है, ताकि न उसकी सेहत खराब हो और न ही घर में रहने वाले अन्य लोगों की. क्योंकि कई बार छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है, ऐसी ही एक परेशानी लोगों के बीच तेजी से फैल रही है, जिसके बारे में जानकारी होना हर किसी के लिए जरूरी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्लयों के बीच एक ऐसा इंफेक्शन फेल रहा है, जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक है. आइए जानते हैं इस समस्या के बारे में और इसके लक्षणों के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिला बिल्ली से जुड़े इंफेक्शन का हैरान कर देने वाला मामला

हाल ही में दक्षिण अमेरिका के उरुग्वे और आसपास के इलाकों में एक खास तरह के स्किन इंफेक्शन के मामले सामने आए हैं. वैज्ञानिकों ने जब इसकी जांच कीतो उन्होंने पाया कि स्पोरोथ्रिक्स ब्रासिलिएन्सिस Sporothrix brasiliensis नाम का फंगस इस बीमारी की वजह बन रहा है. हैरानी की बात ये है कि पहले यह समस्या ब्राजील तक सीमित थी, लेकिन अब दूसरे देशों में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह एक उभरता हुआ फंगल खतरा है, जिस पर समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है, वरना इसका परिणाम बिल्लयों के मालिकों व आसपास रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ सकता है.

बिल्लियों के जरिए कैसे इंसानों तक पहुंचता है यह संक्रमण

विज्ञापन

सामान्य जानकारी के मुताबिक संक्रमित बिल्लियों के शरीर पर बने घाव इस संक्रमण का मुख्य वजह बनती है. खासकर उनके चेहरे, पंजों या नाक के आसपास यह ज्यादा पाया जाता है. अगर ऐसी बिल्ली किसी व्यक्ति को खरोंच दे या काट ले तो यह फंगस त्वचा के अंदर जा सकता है, जिसका असर इंसानों को भी हो सकता है. सड़क पर रहने वाली बिल्लियों में इसका खतरा ज्यादा होता है क्योंकि वे अक्सर एक-दूसरे के संपर्क में आती हैं. यही वजह है कि यह संक्रमण धीरे-धीरे फैल सकता है, अगर आप भी सड़क पर दिखने वाली बिल्लयों को छूते हैं या उनके साथ खेलते हैं, तो उनका एक हमला या अन्य कारणों से फंगस का शरीर में जाना खतरनाक हो सकता है.

इस तरह दिखाई देते हैं इसके लक्षण

विज्ञापन

इस बीमारी की शुरुआत आमतौर पर त्वचा पर एक छोटे लाल दाने से होती है, जो बाद में घाव का रूप ले सकता है. कई बार यह दाने एक लाइन में भी फैलते दिखाई देते हैं. बिल्लियों में ऐसे घाव जल्दी ठीक नहीं होते और बाल झड़ने लगते हैं, इस बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर के पास जाकर उसका टेस्ट कराएं. सही समय पर इलाज हो जाए तो यह ठीक हो सकता है, लेकिन बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है, ताकि सेहत खराब न हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ