Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

महिलाओं को सबसे ज्यादा होती हैं ये 5 बीमारियां, समय रहते पहचानना है जरूरी

महिलाओं में आज के वक्त में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का खतरा तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है, जिसे नजरअंदाज करना उनकी जान पर खतरा बन सकता है. इस स्टोरी में हमने 5 ऐसी बीमारियों को बारे में बताया है, जो आज तेजी से महिलाओं के बीच फैल रही हैं.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 8, 2026 11:02
Women Health Problems
महिलाओं में सबसे आम बीमारी कौन सी है?

Women Health Issues: आज के समय में महिलाओं की सेहत से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं. व्यस्त जीवनशैली, अनियमित खानपान, तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिल रहा है. कई स्वास्थ्य रिपोर्ट्स बताती हैं कि बड़ी संख्या में महिलाओं को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता, जिससे शरीर कमजोर हो जाता है और रोगों का खतरा बढ़ जाता है. इस स्टोरी में हम उन्हीं बीमारियों के बारे में जानेंगे, जिसे महिलाओं का बचाव होना बहुत जरूरी है, ताकि उनकी सेहत बनी रहे और वह भी खुशहाल जिंदगी जी सकें.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज में कब लेना पड़ता है इंसुलिन इंजेक्शन? जानिए क्या है इस चीज का काम

---विज्ञापन---

एनीमिया महिलाओं में आम समस्या

एनीमिया (Anemia) यानी शरीर में खून की कमी महिलाओं में सबसे ज्यादा पाई जाने वाली बीमारियों में से एक है. यह समस्या आमतौर पर शरीर में आयरन की कमी के कारण होती है, इस कमी को पूरा करने के लिए महिलाओं को दवाइयों का सेवन करना पड़ता है. एनीमिया होने पर थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना और त्वचा का पीला पड़ना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

---विज्ञापन---

हार्मोनल समस्याएं और पीसीओएस का खतरा

महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन भी तेजी से बढ़ रहा है. पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में पुरुष हार्मोन यानी एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है. इसके कारण पीरियड्स का अनियमित होना, चेहरे पर बाल आना, मुंहासे, वजन बढ़ना और गर्भधारण में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

स्तन कैंसर

स्तन कैंसर (Breast Cancer) महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है और यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है. यह तब होता है जब स्तन की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं. स्तन में गांठ महसूस होना, आकार में बदलाव या निप्पल से असामान्य तरल निकलना इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं. हालांकि, समय-समय पर जांच से इस बीमारी का जल्द पता लगाया जा सकता है, जिससे इलाज आसान हो जाता है, लेकिन नजरअंदाज करना जान पर खतरा बन सकता है.

सर्वाइकल कैंसर

सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) भी महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो गर्भाशय के निचले हिस्से में विकसित होता है. यह आमतौर पर एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण के कारण होता है. लंबे समय तक असामान्य रक्तस्राव, पेल्विक दर्द और कमजोरी इसके संकेत हो सकते हैं.

एचआईवी/एड्स और अन्य संक्रमण का खतरा

महिलाओं में एचआईवी/एड्स (HIV/AIDS) जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी देखा जाता है, खासकर तब जब सुरक्षित स्वास्थ्य और जागरूकता की कमी होती है. यह वायरस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे अन्य संक्रमण जल्दी होने लगते हैं. इसके अलावा महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, दिल की बीमारियां और इंफेक्शन का जोखिम भी बढ़ रहा है. इसलिए जरूरी है कि महिलाएं नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, संतुलित आहार लें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं.

यह भी पढ़ें: शरीर में कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर दिखते हैं ये 5 संकेत, नसों में प्लाक जमने का सबसे बड़ा लक्षण जानिए यहां

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 08, 2026 10:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.