शरीर में कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर दिखते हैं ये 5 संकेत, नसों में प्लाक जमने का सबसे बड़ा लक्षण जानिए यहां

High Cholesterol Symptoms: हाई कॉलेस्ट्रोल एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह बनता है और इसे नजरअंदाज किया जाए तो हार्ट अटैक तक की नौबत आ जाती है. ऐसे में यहां जानिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में क्या-क्या दिक्कत होती है.

Cholesterol Badhne Ke Lakshan High Cholesterol Symptoms

हाई कोलेस्ट्रॉल के 5 लक्षण क्या हैं?

Cholesterol Badhne Ke Lakshan: शरीर नेचुरली कॉलेस्ट्रोल बनाता है जो शरीर को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है. लेकिन, यही कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है. इसे हाई कॉलेस्ट्रोल या गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कहा जाता है. कॉलेस्ट्रोल एक तरह का वसा जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है. यह बहुत ज्यादा बढ़ने लगे तो रक्त धमनियों में जमने लगता है और ब्लड फ्लो को रोकता है. यह साइलेंट किलर की तरह काम करता है और शरीर की कार्यक्षमता को कम करता है. वक्त रहते हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) की दिक्कत को ना पहचाना जाए तो इससे हार्ट अटैक तक की नौबत आ सकती है. ऐसे में यहां जानिए हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन

हाई कोलेस्ट्रॉल के 5 लक्षण क्या हैं?

सीने में दर्द – कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर दिल से जुड़ी दिक्कतें होने लगती है. इसमें सीने में दर्द महसूस होता है और ब्लड फ्लो कम होने से सीने में असहजता महसूस होती है.

विज्ञापन

आंखों के पास पीले धब्बे – आंखों के आस-पास पीले चकत्ते नजर आने लगते हैं और त्वचा पर गांठ बनने लगती है. यह आंखों के नीचे या पलकों के ऊपर भी दिख सकते हैं.

पैरों का सुन्न होना या झनझनाहट – हाई कॉलेस्ट्रोल के कारण पैरों की नसों तक खून ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में रक्त का प्रवाह कम होने से पैर अक्सर ही सुन्न हो जाते हैं या उनमें झनझनाहट महसूस होती है.

विज्ञापन

सिर में दर्द – कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर दिल ही नहीं बल्कि दिमाग तक भी खून ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता है. इससे अक्सर ही सिर में दर्द रहने लगता है.

थकान और सांस फूलना – अगर हल्का-फुल्का कोई काम करके या सीढ़ियां चढ़ते हुए थकान महसूस होती है और सांस फूलने लगती है तो यह हाई कॉलेस्ट्रोल का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण

  • खराब खानपान से कॉलेस्ट्रोल बढ़ सकता है.
  • एक्सरसाइज की कमी कॉलेस्ट्रोल बढ़ने की वजह बनती है.
  • धूम्रपान करने से गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ता है.
  • मोटापा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने का एक बड़ा कारण है.
  • जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है कॉलेस्ट्रोल बढ़ने की संभावना भी बढ़ती है.

किन बीमारियों में कॉलेस्ट्रोल बढ़ सकता है

विज्ञापन
  • लिवर की बीमारी
  • किडनी की बीमारी
  • टाइप 2 डायबिटीज
  • अंडरएक्टिव थायराइड में
  • शरीर में ग्रोथ हार्मोन की कमी होने पर.

कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए क्या करें

हाई कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए फैटी फूड्स खाना कम कर दें. खानपान से ज्यादा तेल और मसाले वाली चीजें हटा दें. रोजाना वॉक करने की आदत डालें, हो सके तो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी करें. धूम्रपान और एल्कोहल का सेवन ना करें और हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ