डायबिटीज में कब लेना पड़ता है इंसुलिन इंजेक्शन? जानिए क्या है इस चीज का काम

When Insulin Is Needed In Diabetes: डायबिटीज की बीमारी से आज के वक्त में कोई भी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि जो बीमारी पहले बुजुर्गों में पाई जाती थी वह अब बच्चों को भी अपना शिकार बना रही है. इस बीमारी में एक वक्त ऐसा आता है, जब मरीज को इंसुलिन नामक इंजेक्शन को लेना पड़ता है. सवाल उठता है कि आखिर क्या है यह इंजेक्शन और कैसे करता है यह काम?

Diabetes Insulin Injection

इंसुलिन का इंजेक्शन कब लगता है?

Insulin Injection Benefits For Diabetes: आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधि के कारण डायबिटीज (Diabetes) तेजी से फैलने वाली बीमारी बनती जा रही है. इसे आम भाषा में शुगर की बीमारी भी कहा जाता है, जिसे अक्सर लोग समझते हैं कि यह सिर्फ मीठा खाने से ही होती है. लेकिन असल में यह बीमारी शरीर में बनने वाले इंसुलिन हार्मोन (Insulin Harmones) और उसके सही तरीके से काम न करने से जुड़ी होती है. जब हम खाना खाते हैं तो वह पाचन प्रक्रिया के बाद ग्लूकोज में बदल जाता है और यह ग्लूकोज खून में पहुंच जाता है.

विज्ञापन

सामान्य स्थिति में इंसुलिन इस ग्लूकोज को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाकर ऊर्जा में बदलने में मदद करता है, लेकिन जब शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है या शरीर इसे सही तरह से ग्लूकोज का इस्तेमाल नहीं कर पाता, तब खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है और डायबिटीज की समस्या पैदा होती है. बस इसी समस्या को ठीक करने के लिए डॉक्टर इंसुलिन इंजेक्शन का रास्ता अपनाते हैं, आइए जानते हैं कैसे काम करती है यह चीज?

विज्ञापन

इंसुलिन इंजेक्शन क्या होता है और यह कैसे काम करता है? Insulin Injection Kaise Kaam Karta Hai

इंसुलिन इंजेक्शन डायबिटीज को कंट्रोल में करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है, जो तब इस्तेमाल होता है जब शरीर खुद पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता या दवाओं के बावजूद शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं आता, तब डॉक्टर इंसुलिन लेने की सलाह देते हैं. यह इंजेक्शन त्वचा के नीचे दिया जाता है, जिसे मेडिकल भाषा में सबक्यूटेनियस इंजेक्शन कहा जाता है. इंजेक्शन के जरिए शरीर में पहुंचा इंसुलिन धीरे-धीरे खून में मिलकर अतिरिक्त ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है, इससे ब्लड शुगर (Blood Sugar) का स्तर संतुलित रहता है और शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलती रहती है. सही समय पर और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक लिया गया इंसुलिन का इंजेक्शन डायबिटीज से होने वाली कई गंभीर मुश्किलों को कम करने में मदद कर सकता है, यही कारण है कि अक्सर डायबिटीज के मरीज इस पेन (इंजेक्शन) का इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन

किन लोगों को पड़ सकती है इंसुलिन इंजेक्शन की जरूरत?  Diabetes Me Insulin Kab Lena Padta Hai

कुछ खास परिस्थितियों में डॉक्टर मरीज को इंसुलिन शुरू करने की सलाह दे सकते हैं. जैसे;

विज्ञापन
  • जब किसी व्यक्ति का फास्टिंग ब्लड शुगर लंबे समय तक बहुत ज्यादा रहता है और सामान्य दवाओं से भी इसे कंट्रोल में नहीं आता है, तो ऐसी स्थिति में इस इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है.
  • अगर HbA1c रिपोर्ट लगातार 7% या उससे अधिक बनी रहती है, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर में शुगर कंट्रोल के लिए अतिरिक्त इंसुलिन की जरूरत है, उस जरूरत को पूरा करने के लिए भी इंसुलिन इंजेक्शन का इस्तेमाल होता.
  • गर्भावस्था के दौरान होने वाली डायबिटीज (Gestational Diabetes) में भी कई बार डॉक्टर इंसुलिन लेने की सलाह देते हैं ताकि मां और बच्चे दोनों की सेहत सुरक्षित रहे.
  • जब किसी मरीज की बड़ी सर्जरी होने वाली हो या गंभीर संक्रमण हो, तब भी शुगर कंट्रोल रखने के लिए इंसुलिन दिया जा सकता है.
  • इसके अलावा किडनी या लिवर से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों में कुछ दवाएं सुरक्षित नहीं होतीं, इसलिए डॉक्टर इंसुलिन को बेहतर विकल्प मानते हैं.

इंसुलिन लेते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर आपको डॉक्टर ने इंसुलिन लेने की सलाह दी है, तो समझ लीजिए कि उसे कितनी बार लेना है और किस मात्रा में लेना है, यह सभी बात हर मरीज की शुगर रिपोर्ट और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है. आपके लिए कितना ठीक रहेगा यह डॉक्टर तय करेंगे, किसी अन्य मरीज की बात में आकर न अपने खुराक (डोसेज) को बढ़ाए न घटाएं. साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय पर दवा और ब्लड शुगर की जांच भी उतनी ही जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ