सनातन धर्म के 7 अनमोल सिद्धांत, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी! पतंजलि वेलनेस सेंटर से जानिए सुख-शांति का असली मंत्र

Sanatan Dharma Principles: सनातन धर्म के सिद्धांत सिर्फ धार्मिक नियम नहीं है, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने का विज्ञान भी हैं. अगर आप इन्हें जानते हैं तो आपका जीवन काफी हद तक खुशी, संतुलन और शांति से भर जाएगा. 

Sanatan Dharma Principles

सनातन धर्म और इसके सिद्धांत क्या हैं? Image Credit- News24

Baba Ramdev Sanatan Dharma: इस दौर में तनाव, भागदौड़ और मानसिक अशांति अब आम समस्या बन चुकी है. ऐसे में अगर कोई जीवन को संतुलित, शांत और उद्देश्यपूर्ण बनाने का रास्ता दिखाता है तो वह सनातन धर्म है. यह रास्ता सिर्फ पूजा-पाठ आदि का नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक और व्यावहारिक जीवन कुंजी भी है जिसे हजारों वर्षों से अपनाया जा रहा है. Patanjali Wellness Center जैसे संस्थान आज भी उन्हीं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है. योग, आयुर्वेद और सात्विक जीवनशैली के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं. आइए गहराई से समझते हैं सनातन धर्म के 7 ऐसे मूल सिद्धांत, जो आपकी जिंदगी को अंदर से बदल सकते हैं और इसमें पतंजलि वेलनेस सेंटर आपकी कैसे मदद कर सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म और इसके सिद्धांत क्या हैं? 

सनातन धर्म दुनिया की सबसे प्राचीन जीवन पद्धतियों में से एक है. सनातन का अर्थ होता है जो हमेशा से है और हमेशा रहेगा. यह केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने का ऐसा तरीका है. सनातन धर्म का आधार वेद, उपनिषद, पुराण और गीता जैसे ग्रंथों पर टिका है. 

सनातन धर्म के 7 सिद्धांत

  • धर्म- धर्म का मतलब सिर्फ पूजा-पाठ नहीं, बल्कि सही काम करना और अपने कर्तव्यों का पालन करना है. हर व्यक्ति का अपना धर्म होता है जिसमें जिम्मेदारी भी शामिल है. 
  • कर्म- सनातन धर्म कहता है कि जैसा कर्म करोगे वैसा फल मिलेगा. इसलिए हमारे हर अच्छे या बुरे काम का असर हमारे वर्तमान और भविष्य पर पड़ता है. 
  • सत्य- सत्य को सबसे बड़ा धर्म माना गया है. हमेशा सच बोलना और सच्चाई के रास्ते पर चलना व्यक्ति को मजबूत और सम्मानित बनाता है.
  • अहिंसा- अहिंसा का मतलब है कि किसी को भी मन, वचन और कर्म से दुख ना देना. यह सिद्धांत हमें दया, करुणा और प्रेम का भाव सिखाता है. 
  • आत्मा और पुनर्जन्म- सनातन धर्म के अनुसार आत्मा अमर है, जबकि शरीर नश्वर है. मृत्यु के बाद आत्मा नए शरीर में जन्म लेती है और इसे पुनर्जन्म कहा जाता है.
  • मोक्ष- जीवन का अंतिम लक्ष्य मोक्ष है, यानी जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति जिसमें ज्ञान, अच्छे कर्म और साधना सभी शामिल हैं. 
  • योग और ध्यान- योग और ध्यान को मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का माध्यम माना गया है. ये मानसिक शांति, एकाग्रता और स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं.  

पतंजलि वेलनेस सेंटर से जानिए सुख-शांति का असली मंत्र

पतंजलि वेलनेस सेंटर इन सिद्धांतों को सिर्फ ज्ञान तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें व्यवहार में लाने का तरीका सिखाता है. यहां योग, प्राणायाम, आयुर्वेद और सात्विक जीवनशैली के जरिए लोगों को एक होलिस्टिक जीवन जीने की प्रेरणा दी जाती है. यहां आपको काफी कुछ मिलता है जैसे 

विज्ञापन
  • योग और प्राणायाम ट्रेनिंग
  • आयुर्वेदिक उपचार
  • सात्विक डाइट प्लान
  • मानसिक तनाव कम करने के उपाय
  • सनातन धर्म के अद्भुत फायदे
  • मानसिक शांति और तनाव से राहत
  • सकारात्मक सोच का विकास
  • बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस
  • रिश्तों में मधुरता 
  • आत्म-नियंत्रण और अनुशासन
  • जीवन में संतोष और खुशी
  • प्रकृति के साथ संतुलन
  • आध्यात्मिक विकास

सनातन धर्म के सिद्धांत कैसे बदल रहे हैं लोगों की जिंदगी 

इसके सिद्धांत लोगों की जिंदगी को काफी हद तक बदलने की कोशिश कर रहे है. योग और ध्यान, जो सनातन धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, आज लाखों लोग अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं. इससे उनकी जिंदगी में कई तरह की परेशानियां दूर हो रही हैं. वहीं, Patanjali Wellness Center में इन सभी सिद्धांतों को आधुनिक जीवनशैली के साथ जोड़ा जाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ