Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

चिया सीड्स कब नहीं खाने चाहिए? डॉक्टर ने बताया किन लोगों को चिया सीड्स खाने से करना चाहिए परहेज

Who Should Not Eat Chia Seeds: सेहत के लिए चिया सीड्स बेहद फायदेमंद साबित होते हैं लेकिन हर किसी को चिया सीड्स से फायदा ही मिले ऐसा जरूरी नहीं है. यहां जानिए किन लोगों को चिया सीड्स खाने पर नुकसान हो सकता है या किसे चिया सीड्स खाने से परहेज करना चाहिए.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Jan 19, 2026 19:17
Chia seed
चिया सीड्स किन लोगों के लिए नहीं हैं अच्छे, जानिए यहां.

Chia Seeds Side Effects: चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं, इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं और इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, इसीलिए इन्हें सुपरफूड्स कहा जाता है. लेकिन, सभी के लिए चिया सीड्स सुपरफूड्स ही हों ऐसा जरूरी नहीं है. ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें चिया सीड्स खाने पर फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभ वत्सय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि किन लोगों को चिया सीड्स नहीं खाने चाहिए और क्यों. आप भी जान लीजिए कहीं आप भी तो इसी लिस्ट में नहीं हैं.

किसे नहीं खाने चाहिए चिया सीड्स

डॉक्टर ने बताया कि चिया सीड्स यूं तो बेहद फायदेमंद होते हैं और सुपरफूड्स कहलाते हैं, लेकिन ऐसे 4 लोग हैं जिन्हें चिया सीड्स खाने से परहेज करना चाहिए.

---विज्ञापन---

लो बीपी के मरीजों को

कुछ लोगों का बीपी कम होता है लेकिन वे हेल्थ को बेहतर करने के चक्कर में चिया सीड्स का सेवन करने लगते हैं. लेकिन, चिया सीड्स में पौटेशियम, ओमेगा-3 और फैटी एसिड्स होते हैं जो ब्लड प्रेशर को और ज्यादा कम करने लगते हैं. इससे लो ब्लड प्रेशर में दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाती है.

---विज्ञापन---

ब्लड थिनिंग की दवाई लेने वालों को

चिया सीड्स उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हैं जो खून को थिक बनाना चाहते हैं, लेकिन ब्लड थिनिंग की दवा ले रहे लोगों को चिया सीड्स खाने से परहेज करना चाहिए. अगर आप एस्पिरिन खाते हैं या आपके हार्ट में स्टेन डला हुआ है और आप ब्लड थिनर्स पर हैं तो ब्लड थिनर्स से चिया सीड्स ब्लीडिंग का रिस्क बढ़ा देते हैं.

डिहाड्रेशन से परेशान लोगों को

अगर आप डिहाइड्रेटेड रहते हैं और हाइड्रेशन को मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं तो चिया सीड्स को खाने पर फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. चिया सीड्स में फाइबर बहुत ज्यादा होता है, ऐसे में अगर आप डिहाइड्रेटेड हैं तो चिया सीड्स आपकी गैस, ब्लोटिंग या कब्ज की दिक्कत को बढ़ा देंगे. इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड नहीं रह पाएगा.

जिन्हें किडनी की बीमारी हो

चिया सीड्स में पौटेशियम भी होता है, फोस्फेट्स भी होते हैं और ऑक्सलेट्स भी होते हैं. ऐसे में चिया सीड्स खाने पर किडनी स्टोन (Kidney Stone) का रिस्क बढ़ता है. इसीलिए जिन लोगों को किडनी की दिक्कतें हैं उन्हें चिया सीड्स खाने से परहेज करना चाहिए.

यह भी पढ़ें – 14 दिनों तक नहीं खाई चीनी तो शरीर पर क्या होगा असर, डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया कैसे बदल जाती है काया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jan 19, 2026 07:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.