---विज्ञापन---

हेल्थ

कौन से विटामिन की कमी से हड्डियों में दर्द होता है? जानिए क्या खाने पर दर्द से मिलेगा छुटकारा

Vitamin Deficiency: एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी पूरे शरीर को खोखला कर सकती है. यहां जानिए कौन सा है यह विटामिन जो हड्डियों के दर्द का कारण बनता है. कमी का पता लगाकर इस कमी को पूरा किया जा सकता है.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 1, 2026 10:54
Vitamin Deficiency And Weak Bones
किस विटामिन की कमी से हड्डियों की दिक्कतें होती हैं. Image Credit- Freepik

Vitamin Deficiency And Weak Bones: शरीर को दुरुस्त रहने के लिए पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों की जरूरत होती है. इनमें से किसी की भी कमी हो तो शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है. सिर्फ विटामिन की बात करें तो ऐसा भी एक विटामिन है जिसकी कमी शरीर को खोखला करने लगती है. इस विटामिन की कमी होने पर हड्डियों में दर्द रहने लगता है और चलने-फिरने में व्यक्ति को दिक्कत होने लगती है सो अलग. यहां जानिए कौन सा है यह विटामिन जिसकी कमी से हड्डियों में दर्द होने लगता है और किस तरह इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – पैर की उंगली में खुजली हो तो क्या करें? यहां जानिए घर पर ही कैसे मिलेगी इस दिक्कत से राहत

---विज्ञापन---

किस विटामिन की कमी से हड्डियों में दर्द होता है

हड्डियों के दर्द का कारण बनने वाले इस विटामिन का मुख्य स्त्रोत है सूरज की धूप. यह विटामिन है विटामिन डी. विटामिन डी कैल्शियम और फॉस्फेट के एब्जॉर्प्शन को भी बेहतर बनाता है और इसकी कमी से हड्डियों में खनिजों की कमी भी होने लगती है. इसके अलावा, विटामिन डी बोन मास कम करता है.

हड्डियों के अलावा, ब्रेन डेवलपमेंट, इम्यूनिटी बढ़ाने और क्रोनिक बीमारियों को कम करने में विटामिन डी मददगार होता है. यह दिमाग और दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है. मोटापा कम करने में और मूड को अच्छा या बुरा रखने में विटामिन डी की भूमिका देखी जाती है.

---विज्ञापन---

कैसे मिलता है विटामिन डी

विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) से हड्डियों में दर्द ना हो और सेहत बिगड़ने से बचे इसके लिए विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा लेना जरूरी होता है. विटामिन डी की मुख्य स्त्रोत सूरज की धूप होती है. रोजाना सुबह 8 से 11 बजे की बीच विटामिन डी पाने के लिए बेस्ट मानी जाती है. 15 से 20 मिनट तक धूप ली जाए तो शरीर को रोज की जरूरत के अनुसार विटामिन डी मिल जाता है.

  • दूध या विटामिन डी फोर्टिफाइड दूध पीने पर शरीर को विटामिन डी मिल जाता है. इसके अलावा, विटामिन डी फोर्टिफाइड ब्रेफफास्ट सीरियल्स या जूस पिए जा सकते हैं.
  • अंडे, मशरूम और लिवर मीट से शरीर को विटामिन डी मिल सकता है. विटामिन डी पाने के लिए मछली भी खाई जा सकती है.

विटामिन डी की कमी के क्या लक्षण होते हैं

  • शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो इससे हड्डियों में दर्द रहने लगता है. हाथ, पैरों के अलावा छाती और कमर में यह दर्द ज्यादा महसूस होता है.
  • विटामिन डी की कमी होने पर मसल्स में दर्द होने लगता है.
  • व्यक्ति हर समय थकान महसूस करता है और थोड़ा-बहुत काम करने पर कमजोरी होने लगती है.
  • बार-बार बीमार पड़ने की दिक्कत देखी जाती है. विटामिन डी की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होने पर ऐसा होता है.
  • मूड हमेशा खराब रहता है, अवसाद महसूस होने लगता है, दुख महसूस होता है.
  • चोट लगने के बाद जल्दी नहीं भरती है.
  • बालों का झड़ना और पतला होना विटामिन डी की कमी से हो सकता है.

यह भी पढ़ें – फेफड़े खराब होने के क्या कारण हैं? ये 5 आदतें बिगाड़ सकती हैं आपके फेफड़ों की सेहत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 01, 2026 10:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.