पैर की उंगली में खुजली हो तो क्या करें? यहां जानिए घर पर ही कैसे मिलेगी इस दिक्कत से राहत

Per Me Khujli Hona: पैरों में खुजली हो तो क्या करना चाहिए और किस तरह खुजली से राहत मिलती है, जानिए यहां. घर की ही कुछ चीजें आपकी पैर की खुजली को दूर कर देंगी और आपको राहत महसूस होने लगेगी.

Feet Itching

उंगलियों की खुजली कैसे रोकें?

Feet Itching Causes: पैरों की उंगलियों में कई कारणों से खुजली हो सकती है सर्दियों के मौसम में ऐसा ज्यादा होता है. वहीं, उंगलियों पर किसी तरह के बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन के कारण ऐसा हो सकता है. बार-बार पसीना आने से भी पैरों पर खुजली होने लगती है. ऐसे में अगर आप भी पैरों पर खुजली होने से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह इस दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है. घर की ही कुछ चीजें आपकी तकलीफ को कम करने में सहायक साबित होंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर में खुजली हो तो क्या करें

नमक के पानी से सिकाई – पैरों में खुजली हो तो गर्म पानी की सिकाई करें. गर्म पानी से सिकाई करने पर पैरों को राहत मिलती है. गर्म पानी में 2 से 3 चम्मच सेंधा नमक डालकर उस पानी में पैरों को डुबोकर रखें. इस पानी से पैरों की अच्छी सिकाई हो जाती है. पैरों को 10 से 15 मिनट डुबोकर रखने के बाद पैर बाहर निकालें और फिर सुखा लें. पैरों की खुजली बंद हो जाएगी.

सेब का सिरका आएगा काम – सेब का सिरका एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है. ऐसे में आप सेब के सिरके में रुई डालकर पैरों की उंगलियों पर लगाएं. गर्म पानी के टब में 2 ढक्कन सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) डालकर पैर डुबोकर रखने से पैरों को आराम मिलता है.

विज्ञापन

नारियल तेल और कपूर – नारियल तेल को हल्का गर्म करें और उसमें कपूर मिला लें. इस तेल को हल्का गर्म ही उंगलियों पर मलें. तेल से मालिश करने पर उंगलियों की अच्छी सिकाई हो जाती है और खुजली कम होती है सो अलग.

नीम का पानी या तेल – गर्म पानी में नीम के पत्ते या फिर नीम का तेल डालकर इस पानी से पैरों को धोने पर आराम मिलता है. आप चाहे तो खुजली वाले हिस्से पर नीम के तेल से मालिश भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा – बेकिंग सोडा (Baking Soda) खुजली को कम करता है और स्किन की नमी को सोखता है. बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को उंगलियों पर लगाएं और फिर कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

इन बातों का रखें खास ध्यान

विज्ञापन
  • पैर की उंगलियों में खुजली होने का सबसे बड़ा कारण नमी या पसीना हो सकता है. इसीलिए पैरों में नमी ना रहे इस बात का ध्यान रखें.
  • सूती के मोजें पहनें. सर्दियों में सिंथेटिक जुराब पहनने से पैरों में खुजली हो सकती है.
  • कोशिश करें कि हर समय बंद जूते ना पहने रहें. इसके बजाय खुले जूते पहनें. इससे खुजली वाली उंगलियों पर हवा लगती है.
  • पैरों को हर समय खुजाते रहने के बजाय उनपर क्रीम या तेल लगा लें. ज्यादा खुजाने से स्किन छिल सकती है.

यह भी पढ़ें – फेफड़े खराब होने के क्या कारण हैं? ये 5 आदतें बिगाड़ सकती हैं आपके फेफड़ों की सेहत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ