बच्चेदानी में खराबी के क्या संकेत हैं? ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से कराएं जांच

Uterus Problem: बच्चेदानी में खराबी आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है. इसलिए शरीर के संकेतों को समझना बहुत जरूरी है. अगर आपको कोई भी असामान्य लक्षण दिखे तो टेस्ट जरूर करवाएं. 

Bacchedani Kharab Hone ke lakshan

बच्चेदानी में खराबी क्या होती है? Image Credit- Shutterstock

Bacchedani Kharab Hone ke lakshan: महिलाओं के शरीर में बच्चेदानी महत्वपूर्ण अंग है. इसमें होने वाले बदलाव हार्मोनल बैलेंस और पीरियड्स के स्वास्थ्य पर भी असर डालते हैं. इसलिए इसकी हेल्थ का खास ध्यान रखना चाहिए. वैसे ही आज की लाइफस्टाइल, खान-पान की आदतें और बढ़ता तनाव कई बार गर्भाशय से जुड़ी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं. अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चेदानी में खराबी क्या होती है?

गर्भाशय में अगर आपको कुछ भी बदलाव दिखे जैसे सूजन, संक्रमण, फाइब्रॉइड, सिस्ट, एंडोमेट्रियोसिस या कैंसर आदि तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. बच्चादानी खराब होने से पीरियड्स में दिक्कत होने लगती है. ये समस्याएं हल्की से लेकर गंभीर तक हो सकती हैं. 

बच्चेदानी में खराबी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

  • पीरियड्स का अनियमित होना- अगर आपके पीरियड समय पर नहीं आते, बहुत ज्यादा या बहुत कम ब्लीडिंग होती है. यह संकेत हो सकता है कि गर्भाशय में कोई समस्या है. 
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द- बार-बार या लगातार निचले पेट में दर्द होना, खासकर पीरियड्स के दौरान, किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. 
  • ज्यादा ब्लीडिंग या स्पॉटिंग- पीरियड्स के बीच में ब्लीडिंग होना या बहुत ज्यादा खून आना, बच्चेदानी की खराबी की ओर इशारा कर सकता है. 
  • सफेद पानी- अगर डिस्चार्ज में बदबू हो, रंग बदल जाए या बहुत ज्यादा मात्रा में हो, तो यह संक्रमण का संकेत हो सकता है. 
  • कमजोरी और थकान- लगातार ब्लीडिंग या हार्मोनल असंतुलन के कारण शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है. 
  • प्रेग्नेंसी में दिक्कत- बार-बार गर्भपात होना या गर्भधारण में समस्या आना भी बच्चेदानी की खराबी का लक्षण हो सकता है. 

किन कारणों से होती है बच्चेदानी में खराबी?

  • हार्मोनल असंतुलन होना 
  • मोटापा होना 
  • जंक फूड का सेवन 
  • संक्रमण होना 
  • स्ट्रेस लेना की वजह 
  • पीसीओडी की समस्या 

कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?

अगर आपको ये लक्षण बार-बार महसूस हो रहे हैं. तो देर करना खतरनाक हो सकता है. आगे चलकर यह एक गंभीर समस्या बन सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ