खबर की मुख्य बातें:
- स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है जो मांसपेशियों को कंट्रोल करने वाली तंत्रिका कोशिकाओं को प्रभावित करती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी आती है.
- SMA के कारण बैठने, चलने, निगलने और सांस लेने जैसी प्रक्रियाएं प्रभावित हो सकती हैं, और इसकी गंभीरता व्यक्ति और प्रकार के आधार पर निर्भर होती है.
- यह बीमारी आमतौर पर SMN1 नामक जीन में बदलाव के कारण होती है, जो माता-पिता से बच्चे में आ सकता है, भले ही माता-पिता स्वयं प्रभावित न हों.
- SMA के इलाज के लिए उपयोग किए जाने वाले एक इंजेक्शन की कीमत भारत में लगभग ₹16 करोड़ से ₹17.5 करोड़ के बीच है.
Spinal Muscular Atrophy: बीमारियों के बारे में जब भी सोचा जाता है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले डायबिटीज, हाई बीपी, कैंसर, किडनी से जुड़ी बीमारियां और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का नाम आता है. लेकिन कई ऐसी दुर्लभ बीमारियां दुनिया में पनप रही हैं, जिसका इलाज इतना महंगा है कि हर कोई उसे करवा नहीं पाता और जिंदगीभर उस बीमारी के साथ जीने लगता है. हम जिस बीमारी के बारे में बात कर रहे हैं, इसका नाम स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी है. इस बीमारी का इलाज इतना ज्यादा महंगा है कि एक इंजेक्शन की कीमत करोड़ों में है. आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी और कैसे दिखते हैं लक्षण?
यह भी पढ़ें: नसों में प्लाक बनने से पहले ही संभल जाएं! दिल को अटैक से बचाने के लिए रोज करें ये काम
क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी बीमारी?
NHS के अनुसार, स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) एक दुर्लभ आनुवंशिक (Genetic) बीमारी है, जो शरीर की मांसपेशियों को कंट्रोल करने वाली तंत्रिका कोशिकाओं को प्रभावित करती है. इसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है और समय के साथ यह समस्या बढ़ सकती है. SMA में बैठने, चलने, निगलने और सांस लेने जैसी प्रक्रियाएं भी प्रभावित हो सकती हैं. इसकी गंभीरता हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है. इसके लक्षण कितने गंभीर होंगे ये इसके टाइप पर निर्भर करते हैं.
| प्रकार | कब शुरू होता है |
|---|---|
| टाइप 1 | 6 महीने से कम उम्र के शिशुओं में |
| टाइप 2 | 6 से 17 महीने की उम्र के शिशुओं और छोटे बच्चों में |
| टाइप 3 | 18 महीने से 17 साल तक के बच्चों और किशोरों में |
| टाइप 4 | 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के एडल्ट में |
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी जीवन को कैसे असर डालती है
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) का असर हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है. इसके कुछ प्रकार गंभीर होते हैं, जो व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं. आमतौर पर जिन मामलों में इसके लक्षण बहुत कम उम्र में दिखाई देने लगते हैं, उनमें बीमारी का प्रभाव ज्यादा गंभीर हो सकता है.
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) के कारण
ज्यादातर मामलों में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) SMN1 नामक जीन में बदलाव के कारण होती है. यह बदला हुआ जीन माता-पिता से बच्चे में आ सकता है. अक्सर माता-पिता स्वयं SMA से प्रभावित नहीं होते, बल्कि वे इस बदले हुए जीन के वाहक होते हैं. NHS के अनुसार,
- 4 में से 1 (25%) संभावना है कि बच्चे को SMA होगा
- 4 में से 2 (50%) संभावना है कि बच्चा उस बदले हुए जीन का वाहक होगा, लेकिन उसे SMA नहीं होगा
- 4 में से 1 (25%) संभावना है कि बच्चे में न तो वह बदला हुआ जीन होगा और न ही उसे SMA होगा
- SMA के कुछ दुर्लभ प्रकारों में बच्चे को यह बीमारी विरासत में मिलने की संभावना अलग हो सकती है. कुछ दुर्लभ प्रकार तो बिल्कुल भी आगे नहीं फैलते हैं.
कितने में आता है इसका इंजेक्शन?
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी का एक इंजेक्शन आता है, जिसका काम शरीर में SMN1 जीन की कमी या खराबी को ठीक करने के काम आता है. इस इंजेक्शन को लेकर सबसे हैरानी की बात ये है कि इसकी कीमत भारत में लगभग ₹16 करोड़ से ₹17.5 करोड़ के बीच है.
यह भी पढ़ें: Belly Fat: लटकती तोंद से हैं परेशान? जानिए जिद्दी बेली फैट से कैसे मिलेगी राहत, रूटीन में करें ये छोटे बदलाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 hr agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
4 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
5 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
5 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
6 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
7 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
9 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines