सुबह आंख खुलते ही तकिए के पास से उठाते हैं फोन? अंधेरे में स्क्रीन देखने की यह आदत सुखा रही है आंखों का पानी

Dry Eye Syndrome: क्या आप भी रोजाना देर रात तक फोन चलाते हैं, जिस कारण आपकी आंखों का पानी सूख रहा है? आइए जानते हैं क्या है ड्राई आई प्रॉब्लम और NHS से जानें किन-किन कारणों हो सकती है ये दिक्कत.

Dry Eye Syndrome

ड्राई आई की समस्या कैसा पैदा होती है? (Image: AI/PEXELS)

फोन हमारे जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना 10 मिनट रहना भी मुश्किल हो गया है. आप गौर करेंगे कि अगर किसी व्यक्ति या बच्चे के पास से सिर्फ 10-15 मिनट के लिए फोन छिपा दिया जाए, तो वह परेशान हो जाता है और फोन ढूंढने लगता है. आमतौर पर लोग फोन का इस्तेमाल अपनों से बात करने, फिल्म देखने आदि के लिए करते हैं, लेकिन कई बार फोन का इस्तेमाल इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि आधी रात तक लोग फोन देखते ही रह जाते हैं. यह आदत आम सी लग सकती है, लेकिन मेडिकल साइंस में ये आदत आखों पर बुरा असर डालने वाली मानी जाती है. कई रिसर्च के अनुसार, रात देर तक फोन देखने की आदत ड्राई आई यानी आंखों का पानी सुखाने वाली समस्या का शिकार बना सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई आई की समस्या क्या है?

ड्राई आई एक ऐसी समस्या है, जिसमें आंखें पर्याप्त मात्रा में पानी (आंसू) नहीं बना पाती है. बता दें कि हमारी आंखों को ठीक से काम करने के लिए हर वक्त पानी की जरूरत रहती है, लेकिन जब आंखों में ठीक से पानी नहीं बन पाता है, तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

ड्राई आई में कैसे दिखते हैं लक्षण?

NHS के अनुसार, आप ड्राई आई समस्या का शिकार है या नहीं, इसका पता आप कुछ लक्षणों को पहचान कर लगा सकते हैं. ड्राई हाई के लक्षणों में आंख में कुछ दिक्कते दिख सकती हैं, इनमें

विज्ञापन
  • खुजली होना
  • दर्द होना
  • खुरदरा या किरकिरा महसूस होना
  • आंखों का लाल होना
  • धुंधला दिखना
  • रोशनी देखने पर मुश्किल होना
  • सामान्य से ज्यादा पानी आना

अगर आपको किसी तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते डॉक्टर से संपर्क करें और इलाज कराएं.

सिर्फ फोन देखने से नहीं, ये भी हो सकती हैं वजह

आपको ड्राई आइज़ (आंखों में सूखापन) की समस्या होने की संभावना ज्यादा हो सकती है अगर;

विज्ञापन
  • आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा है
  • आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं
  • आप बिना ब्रेक लिए लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन देखते हैं
  • आप एयर-कंडीशंड या गर्म माहौल में समय बिताते हैं
  • बाहर हवा चल रही हो, मौसम सूखा हो या धूल-मिट्टी हो
  • आप धूम्रपान करते हैं (या धुएं वाली जगह पर समय बिताते हैं) या शराब पीते हैं
  • आप कुछ खास दवाएं लेने से भी समस्या पैदा हो सकती है
  • आपको कोई बीमारी है, जैसे कि ब्लेफेराइटिस, स्योर्ग्रेंस सिंड्रोम या ल्यूपस

कैसे मिल सकती है ड्राई आई से राहत?

अगर आप कुछ आसान उपायों को अपनाते हैं, तो ड्राई आई की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है. NHS के अनुसार,

  • अपनी पलकों को रोज साफ करें
  • टीवी देखते या कंप्यूटर स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय आंखों को आराम देने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लें
  • ध्यान रखें कि आपकी कंप्यूटर स्क्रीन आंखों के लेवल से थोड़ी नीचे हो
  • हवा को सूखने से बचाने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें
  • अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो उन्हें निकालकर चश्मा पहनें ताकि आंखों को आराम मिल सके
  • इसके अलावा डॉक्टर से जांच कराएं और उनकी सलाह के अनुसार, दवाओं व टिप्स का पालन करें.

यह भी पढ़ें: धूप में खड़ी कार से प्लास्टिक बोतल निकालकर पानी पीते हैं? जानिए कैसे गर्मी के संपर्क में आते ही पानी बन जाता है ‘धीमा जहर’
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: NHS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ