थायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

अगर आप थायराइड की दवा लेते हैं तो खाने के बीच अंतर रखना जरूरी है. अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन का कहना है कि इसे सुबह खाली पेट लेने और खाने से 60 मिनट पहले लेना बेहतर है. 

what should we eat in thyroid

इस दौरान अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है और ये चीजें को शामिल करने से काफी फायदा हो सकता है. Image Credit- Shutterstock

थायराइड बॉडी को कई तरह से इफेक्ट करता है और जब थायराइड हार्मोन नहीं बना पाता तो इसे हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है. इसके बाद थकान, वजन बढ़ना, ठंड ज्यादा लगना और सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. इसका इलाज डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाता है. डाइट भी ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद कर सकती है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि सिर्फ किसी खास चीज को खाने से थायराइड की समस्या ठीक नहीं होती. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज की एक रिसर्च के मुताबिक, हाइपोथायरायडिज्म को आमतौर पर थायराइड हार्मोन से कंट्रोल किया जाता है. ऐसे में अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है और कुछ चीजों को शामिल करने से काफी फायदा हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडे को डाइट में करें शामिल

अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं. नाश्ते या किसी मील में अंडे को शामिल किया जा सकता है. बता दें प्रोटीन से भरपूर डाइट लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है और इंसान को बाहर के खाने की इच्छा कम हो जाती है. आप भी अंडा डॉक्टर की सलाह पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

दाल और फलियों को बनाएं डाइट का हिस्सा

मूंग, मसूर, चना और दूसरी दालें प्रोटीन और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. अगर आप शाकाहारी हैं तो रोज थाली में इन चीजों को शामिल किया जा सकता है. डाइट में प्रोटीन शामिल करने का आसान तरीका दाल का सेवन करना है. हालांकि, एक बार आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

विज्ञापन

नट्स और बीज खाएं

बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और दूसरे नट्स-सीड्स को स्नैक्स के तौर पर लिया जा सकता है. इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने का काम करते हैं. आपको बस मात्रा का ध्यान रखना है, ताकि भूख और इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सके.

साबुत अनाज को डाइट में करें शामिल 

ओट्स, ब्राउन राइस, दलिया और दूसरे साबुत अनाज बैलेंस डाइट का हिस्सा हो सकते हैं. इन्हें सब्जियों और प्रोटीन के स्रोत के साथ लेना बेहतर रहता है. आप अनाज को कई तरह से खा सकते हैं, लेकिन उबालकर खाना बेस्ट हो सकता है. ज्यादा मसाला इस्तेमाल करने से पेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

आयोडीन को लेकर न करें मनमानी

थायराइड हार्मोन बनाने के लिए शरीर को आयोडीन की जरूरत होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि थायराइड की समस्या में ज्यादा आयोडीन लेना फायदेमंद होगा. खासकर ऑटोइम्यून थायराइड बीमारी में बहुत ज्यादा आयोडीन नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना आयोडीन सप्लीमेंट लेना ठीक नहीं रहेगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- NIDDK

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ