बवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, यहां जानिए सही ट्रीटमेंट कैसे होता है और किस तरह मिलता है आराम

Bawasir Ka Ilaj: इंटर्नल और एक्सटर्नल हेमोरॉइड्स यानी बवासीर एक गंभीर समस्या है जिसमें जल्द से जल्द सही इलाज करवाना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बवासीर ठीक होता है और घर पर क्या किया जा सकता है.

Piles Treatment

बवासीर का इलाज कैसे होता है, जानिए यहां. AI Generated Image

Hemorrhoids Treatment: हेमोरॉइड्स को आम भाषा में बवासीर कहा जाता है. यह गुदा में होने वाली दिक्कत है जिसमें गुदा के अंदर या बाहर मांस की गांठ बनने लगती है. इसमें व्यक्ति को असहनीय दर्द होता है और मलत्याग करने में भी दिक्कत आती है. बहुत से लोग बवासीर को सालों तक सहते रहते हैं, शर्म, झिझक या जागरूकता की कमी से इलाज नहीं कराते और बवासीर गंभीर होता चला जाता है. वहीं, अक्सर ही लोग बवासीर (Bawasir) में डॉक्टर से सलाह लेने के बजाय घरेलू उपाय आजमाते हैं या यहां-वहां से सुनकर देसी इलाज आजमाने लगते हैं. इससे स्थिति बेहतर होने के बजाय बिगड़ भी सकती है. ऐसे में हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग की रिपोर्ट में बताया गया है कि बवासीर क्या है, किस कारण होता है, इसका पता कैसे चलता है और इसका सही ट्रीटमेंट क्या है. अगर आप बवासीर से दो-चार हो रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बवासीर क्या है और इसमें क्या होता है

सभी के रेक्टम यानी गुदा में नसों का गुच्छा होता है जो मलाशय और गुदा में स्थित श्लेष्म झिल्ली की परत के अंदरूनी हिस्सों में होता है. जब यह नसें सूज जाती हैं और बाहर निकलने लगती हैं तो इसे हेमोरॉइड्स या बवासीर कहा जाता है. हेमोरॉइड्स 2 तरह का होता है, एक इंटर्नल हेमोरॉइड और दूसरा एक्सटर्नल हेमोरॉइड्स. इंटर्नल हेमोरॉइड्स गुदा के अंदर स्किन पर निकलते हैं और एक्सटर्नल हेमोरॉइड्स गुदा से बाहर लटकने लगते हैं और अनकंफर्टेबल होते हैं. इनसे स्किन इरेटिटेड हो जाती है और कटने या छिलने लगती है. अगर बाहर निकले हेमोरॉइड में ब्लड क्लॉट बनने लगे तो इससे अचानक और गंभीर दर्द हो सकता है. एक्सटर्नल हेमोरॉइड में गुदा के आस-पास गांठ या लंप महसूस होती है.

इंटर्नल हेमोरॉइड्स बिना दर्द वाले हो सकते हैं. खून निकलने पर भी दर्द हो यह जरूरी नहीं है. इसमें मलत्याग के बाद खून नजर आ सकता है या टॉयलेट पेपर पर खून दिख सकता है. इंटर्नल हेमोरॉइड्स प्रोलैप्स हो सकता है या गुदा से अलग भी बढ़ सकता है. इससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

क्यों होता है बवासीर

ज्यादातर बवासीर क्रोनिक कब्ज (Chronic Constipation) यानी हमेशा या लगातार रहने वाली कब्ज के कारण हो सकता है. इसमें बाउल मूवमेंट्स पर दबाव पड़ता है, लंबे समय तक टॉयलेट में बैठा रहना पड़ सकता है, इससे ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है और खून जमने लगता है जिससे नसें बढ़ने और फूलने लगती हैं. इसीलिए प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को हेमोरॉइड्स की दिक्कत हो जाती है क्योंकि गर्भाशय नसों पर लगातार दबाव बनाता है

विज्ञापन

बवासीर का पता कैसे चलता है

बवासीर होने पर शरीर मलत्याग करते समय खून नजर आता है और दर्द होता है. अगर ये दिक्कतें होती हैं तो जनरल फिजीशियन, जनरल सर्जन, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिल्ट, प्रोक्टोलॉजिस्ट या कोलोरेक्टल सर्जन से मिला जा सकता है. डॉक्टर मेडिकल हिस्ट्री देखते हैं और फिजिकल एग्जामिनेशन से चेक करते हैं कि बवासीर है या नहीं. अगर देखकर पता ना चले तो डिजिटल रेक्टल एग्जाम किया जा सकता है जिससे मल में खून की जांच होती है. एनोस्कोप से एनल कनाल की जांच भी की जा सकती है. अगर गुदा से खून निकलने की दिक्कत है और बवासीर नहीं है तो दूसरे कारण का पता लगाने के लिए कोलोनस्कॉपी की जा सकती है.

विज्ञापन

बवासीर कैसे ठीक होता है

फाइबर का सेवन – बवासीर में सर्जरी और दवा के अलावा लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करना बेहद जरूरी होता है. डॉक्टर से मिलने के बाद और दवा लेने के बाद घर में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. मरीज को फाइबर के सेवन की सलाह दी जाती है. फाइबर से भरपूर फूड्स मल को सॉफ्ट करते हैं जिससे मलत्याग करने में आसानी होती है. ऐसे में ब्रोकली, बींस, ओट ब्रान, पूर्ण अनाज और ताजे फल खाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

मलत्याग करने में देरी ना करें – अगर आपको मलत्याग करने की इच्छा हो रही है या प्रेशर फील होता है तो बाथरूम जाने में देरी ना करें. तुरंत मलत्याग करने जाएं जिससे मलाशय और गुदा पर दबाव ना पड़े.

सिट्ज बाथ – बवासीर में डॉक्टर सिट्ज बाथ (Sitz Bath) के लिए दवा देते हैं. बड़े टब या बाथटब में गर्म पानी और डॉक्टर की दी गई दवा को डालकर बैठा जाता है और शरीर के निचले हिस्से की सिकाई की जाती है. इससे खुजली, इरिटेशन और दर्द कम होने में मदद मिलती है. बवासीर में 20 से 25 मिनट सिट्ज बाथ करने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

बवासीर में कौन से प्रोसीजर किए जाते हैं

बवासीर अगर बहुत गंभीर हो और दवा या लाइफस्टाइल में बदलाव से ठीक ना हो तो डॉक्टर सर्जरी या मेडिकल प्रोसीजर की सलाह देते हैं. इसमें हेमोरॉइड्स के लिए बैंड इट टेक्नीक का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें हेमोरॉइड को बांधा जाता है जिससे वह कुछ हफ्तों में निकल जाता है. हेमेरोडेक्टमी और स्टेपल्स भी मेडिकल प्रोसीजर हैं जो बवासीर में किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source - Harvard 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ