Fatty Liver Problem: लोगों के बीच तेजी से बढ़ रही है फैटी लिवर की समस्या, जिए क्या खाएं, क्या छोड़ें?

कहीं आप भी तो फैटी लिवर की समस्या का शिकार तो नहीं हो रहे हैं, आइए जानते हैं फैटी लिवर के लक्षण कैसे दिखते हैं और कैसे इस समस्या से राहत मिल सकती है.

Fatty Liver Disease

फैटी लिवर की समस्या कैसे ठीक करें. (Image: AI/Pexels)

फैटी लिवर की समस्या तेजी से लोगों के बीच फैल रही है, जिसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान है. आज के वक्त में अच्छी सेहत की उम्मीद करना रेगितस्तान में पानी ढूंढने जितना मुश्किल हो गया है, क्योंकि लोगों ने अपनी डेली-रूटीन को कुछ इस तरह बना लिया है कि बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में आने लगे हैं. फैटी लिवर की स्थिति में अक्सर शुरुआती संकेत दिखाई नहीं देते हैं, जिस कारण लोग इस बीमारी का पता ही नहीं लगा पाते हैं और अगर कुछ लक्षण दिखते भी हैं, तो उसे गैस आदि समस्या से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे फैटी लिवर बढ़ता चला जाता है. आइए जानते हैं आप कैसे इस समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फैटी लिवर की समस्या?

ILBS के अनुसार, फैटी लिवर बीमारी (स्टीएटोसिस) एक आम समस्या है जो लिवर में बहुत ज्यादा फैट जमा होने के कारण होती है. एक स्वस्थ लिवर में थोड़ी मात्रा में फैट होता है, लेकिन फैटी लिवर की स्थिति में मात्रा बढ़ जाती है और सेहत पर असर पड़ने लगता है. फैट लिवर की स्थिति में फैट की मात्रा लिवर के वजन के 5% से 10% से ज्यादा हो जाती है. ILBS के अनुसार, भारत में हर 4 में से 1 एडल्ट को फैटी लिवर की बीमारी है. आपके मन में सवाल होगा कि क्या फैटी लिवर की बीमारी खतरनाक होती है, ILBS के अनुसार, ज्यादातर मामलों में, फैटी लिवर की बीमारी से कोई गंभीर समस्या नहीं होती और न ही इससे लिवर के सामान्य कामकाज में कोई रुकावट आती है. लेकिन इस बीमारी से पीड़ित 7% से 30% लोगों में, समय के साथ फैटी लिवर की स्थिति और बिगड़ जाती है.

किन-किन कारणों से हो सकता है फैटी लिवर?

फैटी लिवर बीमारी के आम जोखिम कारक ये हैं:

विज्ञापन
  • डायबिटीज
  • ज्यादा वजन/मोटापा
  • हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन)
  • डिस्लिपिडेमिया
  • मेटाबोलिक सिंड्रोम- इंसुलिन रेजिस्टेंस/डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, पेट का मोटापा, हाई ट्राइग्लिसराइड लेवल और कम HDL-कोलेस्ट्रॉल).
  • बहुत ज्यादा शराब पीना
  • जेनेटिक कारण
  • अनहेल्दी खानपान
  • आराम-तलब लाइफस्टाइल

कैसे दिखते हैं इसके लक्षण?

  • सवाल उठता है कि आपको फैटी लिवर है कि नहीं इसका कैसे पता लगाया जा सकता है. ILBS के अनुसार, फैटी लिवर की स्थिति में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जो बताते हैं कि आपका लिवर शायद हेल्दी नहीं है. इन संकेतों में;
  • पेट में दर्द
  • बहुत ज्यादा थकान
  • भूख न लगना
  • जी मिचलाना
  • इसके अलावा कुछ जांच आदि से इस समस्या का पता लगाया जा सकता है.

कैसे अपने आपको रखें फैटी लिवर से सुरक्षित?

फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए आप आपनी डेली-रूटीन में कुछ अच्छे बदलाव कर सकते हैं, ऐसा करने से फैटी लिवर की समस्या कम हो सकती है. इस बात का ध्यान रखें कि फैटी लिवर की बीमारी के लिए कुछ दवाएं हैं, लेकिन इसका इलाज हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है, जिन वजहों से फैटी लिवर की बीमारी हुई है, उन्हें कंट्रोल करने पर ध्यान देना जरूरी है. इसलिए ऐसी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी जाती है जिससे सेहत में काफी सुधार हो सके. इलाज के लिए आप कुछ चीजों से दूरी बना सकते हैं और कुछ आदतों को अपना सकते हैं.

  • शराब से दूरी बनाएं
  • फिजिकली एक्टिव रहे
  • हेल्दी डाइट का पालन करें
  • डॉक्टर से नियमित जांच कराएं
  • तला-मसालेदार खाने से दूरी बनाएं
  • धूम्रपान से दूरी
  • वजन कंट्रोल करें
  • डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखें

यह भी पढ़ें: Myth and Facts: क्या खाना शेयर करने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने दूर किया सबसे बड़ा भ्रम

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

SOURCE: ILBS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ