ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक नहीं होगा कोई अटैक

डोनाल्ड ट्रंप यह भी कहा कि ईरान पर लागू अमेरिकी नाकाबंदी अभी पूरी तरह जारी रहेगी. ट्रंप के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते बड़ी मात्रा में तेल का परिवहन हो रहा है.

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा. (Photo: ANI)

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ प्रोडक्टिव बातचीत कर रहा है और 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान पर कोई हमला नहीं किया जाएगा. ट्रंप ने यह ऐलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए की. ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ईरान इस समय आर्थिक और सैन्य, दोनों मोर्चों पर बेहद खराब स्थिति में है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड, जेडी वेंस बोले- पहले अमेरिकियों को दें नौकरी

विज्ञापन

3 नवंबर तक सैन्य कार्रवाई नहीं

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप यह भी कहा कि ईरान पर लागू अमेरिकी नाकाबंदी अभी पूरी तरह जारी रहेगी. ट्रंप के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते बड़ी मात्रा में तेल का परिवहन हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि अकेले पिछली रात करीब 2.2 करोड़ बैरल तेल इस मार्ग से गुजरा और इसमें कोई भी बैरल ईरान से नहीं आया या ईरान नहीं गया. ट्रंप के बयान का सबसे अहम हिस्सा ईरान पर संभावित अमेरिकी हमले से जुड़ा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले अमेरिका ईरान पर हमला नहीं करेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के साथ चल रहा संघर्ष अमेरिकी चुनाव अभियान में भी एक प्रमुख मुद्दा बन चुका है. युद्ध और उससे जुड़े आर्थिक असर के साथ-साथ ईंधन की ऊंची कीमतें भी अमेरिकी राजनीति में चर्चा का विषय हैं.

विज्ञापन

परमाणु हथियार पर ट्रंप का सख्त रुख

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट के आखिर में दो टूक कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष को समाप्त करने और होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर प्रस्तावों का आदान-प्रदान हुआ है. हालांकि, ट्रंप ने ईरान की हालिया ऑफर को स्वीकार नहीं किया है. गौरतलब है कि होर्मुज की स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है. हाल के दिनों में इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ