Kal Ka Mausam: यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी-बिजली की चेतावनी
Kal Ka Mausam: असम, मेघालय और अन्य राज्यों में गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-बिजली के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.
9 से 14 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान. (Photo: ANI)
देश के कई हिस्सों में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भारत के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. हालांकि, मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है. 8 अक्टूबर की शाम जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं देखी गईं.
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के चंदेरकोट इलाके की तस्वीरों में खराब मौसम का नजारा दिखा, जिसमें काले बादल, भारी बारिश और बिजली कड़कती हुई नजर आई. मौसम में आए इस अचानक बदलाव के कारण पूरे इलाके में तापमान में काफी गिरावट आई है.
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. दोपहर या शाम के समय कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री अधिक रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री कम रहने का अनुमान है.
#WATCH | J&K: Heavy rainfall accompanied by thunderstorms and lightning was witnessed across parts of Ramban district earlier this evening. Visuals from the Chanderkote area captured the intense weather conditions, with dark clouds, heavy rain and lightning observed in the area.… pic.twitter.com/nQJjMU0mY2
उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बिहार में 9 से 11 अक्टूबर तक बारिश का दौर बना रह सकता है. उत्तराखंड में 9 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में भी 9 और 10 अक्टूबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.
विज्ञापन
पूर्वी और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. झारखंड और ओडिशा में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. केरल, माहे और तमिलनाडु में 9 से 10 अक्टूबर के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. कर्नाटक में 9 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है. केरल, तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी है.