Use Lota In Stead Of Glass For Drinking Water : इस बात को लेकर काफी बातें चलती रहती हैं कि पानी किस तरह के बर्तन में रखना चाहिए और पीना चाहिए। इन दिनों ज्यादातर लोग बोतलों में पानी रखते हैं। बोतलों में भी पानी बाल्टी से या RO से लिया जाता है। कुछ लोग वाटर कूलर भी रखते हैं। इसी बीच इस बात को लेकर सवाल खड़ा हो जाता है कि पानी गिलास में पीना बेहतर है या लोटे में?
लोटे को माना गया है बेहतर
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक पानी पीने के लिए गिलास की जगह लोटे को अच्छा माना गया है। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य आलोक शर्मा बताते हैं कि लोटे में पानी रखने पर इसका सरफेस टेंशन कम हो जाता है, क्योंकि यह गोल होता है। जिस पानी का सरफेस टेंशन कम होता है, उसे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है।
गिलास की अपेक्षा लोटे में पानी पीना ज्यादा लाभदायक है।
पानी का सरफेस टेंशन से क्या है संबंध?
दरअसल, पानी जब गिलास में होता है तो उसका आकार एक शंकु की तरह हो जाता है। ऐसे में उसका सरफेस टेंशन ज्यादा हो जाता है। आलोक शर्मा के मुताबिक लोटे का आकार नीचे से गोल और ऊपर से छोटा होता है। ऐसे में इसका सरफेस टेंशन कम हो जाता है। इसी प्रकार पानी को घर में लगी मटके या किसी गोल आकार के बर्तन में स्टोर करके रखा जाए जो इससे भी पानी का सरफेस टेंशन कम हो जाता है। कम सरफेस टेंशन वाला पानी सेहत के लिहाज से भी अच्छा होता है।
आंतों को करता है साफ
आलोक शर्मा बताते हैं कि पानी की विशेषता है कि इसे जिस बर्तन में रखा जाता है, वह उसी का गुण ले लेता है। जब पानी लोटे या किसी गोल बर्तन में रखा होता है तो कम सरफेस टेंशन वाला गुण आ जाता है। इस पानी को पीने से आंतों की सफाई अच्छे से हो जाती है। इससे आंतों के काम करने की क्षमता बढ़ जाती है। वहीं लोटे का पानी शरीर में अच्छे से एब्जॉर्ब होता है और यह शरीर की मोटिलिटी बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें : मोटापे से हो सकते हैं 32 तरह के कैंसर, एक्सपर्ट ने दी टेस्ट कराने और खाने में गैप रखने की एडवाइज
प्राचीन सभ्यता से जुड़ा है लोटा
कुएं के पानी का सरफेस टेंशन कम होता है। यही कारण है कि पुराने समय में लोग कुएं का पानी पीते थे। वहीं घरों में पानी स्टोर करने के लिए मटका होता था। वहीं काफी लोगों के घरों में धातु का मटका होता था। उसी में पीने का पानी स्टोर किया जाता था।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
12 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
14 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
15 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
17 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines